Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Traffic Rules: पीली बत्ती जंप करने से क्या होता है चालान? जानें येलो लाइट के सभी नियम

News Desk / Wed, Nov 30, 2022


ट्रैफिक नियमों की जानकारी लगभग सभी नागरिकों को होती है। इनमें से कुछ नियम ट्रैफिक सिग्नल को लेकर होते हैं, जो हमें बचपन से पढ़ाए और समझाए जाते हैं। यदि आपको कोई ट्रैफिक सिग्नल के बारे में पूछता है, तो आप बिना सेकंड गंवाए सीधा जवाब दे सकते हैं कि ट्रैफिक सिग्नल में लाल, पीली और हरी लाइट होती है, जिनका मतलब क्रमश: ठहरो, देखो और चलो होता है। लेकिन यहां सबसे बड़ी समस्या यह है कि ज्यादातर लोगों को येलो लाइट के बारे में आज भी उलझन रहती है। यदि आप ट्रैफिक सिग्नल के बेहद करीब हैं, तो आपको क्या करना चाहिए? रफ्तार कम करना, रुकना या सिग्नल को तुरंत क्रॉस करना आदि कई तरीके हैं, जो लोग अपनी सुविधा अनुसार अपनाते हैं, लेकिन साथ ही डरते भी हैं कि कहीं किसी गलती से उनका चालान न हो जाए। ऐसे में हमने आपके लिए यहां उन सभी पॉइंट्स को कवर किया है, जो ट्रैफिक सिग्नल की पीली लाइट को लेकर आपकी सभी दुविधाओं का हल करने वाले हैं।
 

लाइट के पीला होने पर क्या करना चाहिए?

सबसे पहला और अहम सवाल यह है कि यदि लाइट पीली हो जाती है, तो आपको सबसे पहले किस पहलू पर ध्यान देना है। लाइट के येलो होते ही आपको अपने वाहन को रोकना होता है। अब आप कहेंगे कि यह तो आपको भी पता था, लेकिन यहां कुछ बातों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। यूं तो पीली बत्ती का उद्देश्य सड़क पर सामने से आ रहे वाहन मालिकों को चेतावनी देना होता है कि बत्ती लाल होने वाली है और उन्हें अपने वाहन को रोकने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। हालांकि, ध्यान रखने वाली बात ये है कि वाहन को रोकने के लिए उन्हें सिग्नल से थोड़ी दूरी पर होना चाहिए, जिससे वे अपने वाहन को धीरे-धीरे गती धीमी करते हुए रोक सके। यदि सिग्नल से दूरी कम है, तो यहां पॉइंट्स ऑफ नो रिटर्न की बात आ जाती है। अब ये क्या है? चलिए जानते हैं।
 

पॉइंट ऑफ नो रिटर्न

एक सामान्य नियम यह कहता है कि यदि आप "पॉइंट ऑफ नो रिटर्न" पर पहुंच गए हैं, मतलब आप सिग्नल से 100 फीट या उससे कम दूरी पर हैं, तो आपको जंक्शन से पहले नहीं रुकना है। इसके बजाय आपको सुरक्षित तरीके से अपनी वैध स्पीड लिमिट को बनाए रखते हुए और सभी दिशा में ट्रैफिक को देखते हुए सिग्नल को क्रॉस करना है।

कुल मिलाकर आपको हमेशा जिस रोड पर आप चल रहे हैं, उसकी स्पीड लिमिट को ध्यान में रखते हुए ड्राइविंग करनी चाहिए और यदि पीली बत्ती होती है, तो आपको अपनी कार को धीरे-धीरे रोकने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप पॉइंट ऑफ नो रिटर्न पर पहुंचते हैं, तो आपको सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सिग्नल को क्रॉस करना चाहिए। यदि आप पॉइंट ऑफ नो रिटर्न से सिग्नल को क्रॉस कर लेते हैं, तो आपका चालान नहीं होना चाहिए।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन