Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

लड़की को बाघ ने खाया, शव 3 टुकड़ों में मिला : दिल दहलाने वाली घटना से मां बेसुध, बोलीं- मुझे भी मार दें, जी कर क्या करूंगी

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोहगीबरवा वन क्षेत्र में 14 साल की किशोरी गुड्‌डी को बाघ ने मार डाला। किशोरी का शव जंगल में तीन टुकड़ों में मिला, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

घटनास्थल पर किशोरी का एक हाथ शव से करीब 10 मीटर दूर पड़ा मिला। पेट का मांस पास ही पड़ा था, जबकि सीने का मांस और कान गायब थे। शव पर एक भी कपड़ा नहीं था, जिससे बाघ के हमले की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

शव देखकर बेसुध हुई मां

लाश मिलते ही मां ऊषा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने कहा— “मेरी बिटिया गुड्‌डी को बाघ ने बहुत बुरी तरह मारा है। वह बहुत तड़पी होगी। अब मैं जीकर क्या करूंगी, कोई मुझे भी मार दे।” गांव में मातम पसरा हुआ है।

खेत में गन्ना काटने गई थी किशोरी

गुड्‌डी शुक्रवार दोपहर अपनी बड़ी बहन के साथ खेत में गन्ना काटने गई थी। इसी दौरान बड़ी बहन अलाव के लिए लकड़ी लेने कुछ दूर चली गई। जब लौटकर आई तो गुड्‌डी वहां नहीं थी।

घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

बड़ी बहन ने खेत में काफी देर तक तलाश की, लेकिन गुड्‌डी नहीं मिली। घबराकर वह दौड़ती हुई घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिवार और ग्रामीण लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर रात करीब 2 बजे तक खोजबीन करते रहे।

सुबह जंगल में मिले खून के धब्बे

अगली सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। जंगल में खून के धब्बे और किशोरी की चप्पल पड़ी मिली। आगे बढ़ने पर जंगल के भीतर उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। किशोरी का शव करीब 17 घंटे बाद मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

सीमावर्ती जंगल क्षेत्र की घटना

यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर महाराजगंज–कुशीनगर सीमा पर स्थित सोहगीबरवा वन क्षेत्र के सोहगीबरवा गांव की है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों में गुस्सा, सुरक्षा की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जंगल से सटे इलाकों में बाघ की लगातार मौजूदगी के बावजूद वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन