Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

: WPL 2023: हरमनप्रीत कौर का हाहाकार, महज इतनी गेंदों में ठोक डाला पचासा

News Desk / Sat, Mar 4, 2023


नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन मैच में हरमनप्रीत कौर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गदर मचा दिया। गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में MI कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने आते ही विस्फोटक बल्लेबाजी की और महज 22 गेंदों में पचासा कूट डाला। हरमन ने इस दौरान 11 चौके ठोके। एक से एक लाजवाब शॉट, शानदार फुटवर्क और एग्रेशन दिखाकर हरमन ने पहले ही मैच में अपने तेवर दिखा दिए।

हेले मैथ्यूज ने खेली 47 रन की शानदार पारी

वहीं मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहीं वेस्ट इंडीज की बल्लेबाज हेले मैथ्यूज ने भी पहले मैच में गदर मचाया। उन्होंने 31 गेंदों में 3 चौके-4 छक्के ठोक कुल 47 रन जड़े। हालांकि वे फिफ्टी से चूक गईं। उन्हें 10वें ओवर में एश्ले गार्डनर ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

15वें ओवर में ठोके 5 चौके

हरमन ने 15 वें ओवर में जमकर तूफान मचाया। उन्होंने इस ओवर की पहली, तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर चौके ठोक मोनिका पटेल की हवाइयां उड़ा दीं। मोनिका के इस ओवर से कुल 21 रन आए।

216.67 की स्ट्राइक रेट से कूट डाले 65 रन 

हरमन ने इस मैच में 30 गेंदों में कुल 14 चौके ठोक 216.67 की स्ट्राइक रेट से 65 रन कूट डाले। उन्हें स्नेह राणा ने 17वें ओवर में अपना शिकार बनाया। स्नेह की गेंद पर हरमन ने शाॅट खेलने की कोशिश की, लेकिन वे बैकवर्ड पॉइंट पर डायलन हेमलता के हाथों कैच पकड़ी गईं। इस तरह हरमन की शानदार पारी का अंत हुआ। हरमन ने चौथे विकेट के लिए 89 रन की शानदार साझेदारी की। वे जब मैदान पर उतरीं तो स्कोर 3 विकेट पर 77 रन था, लेकिन जब आउट हुईं तो टीम को 166 रन बनाकर मैदान से लौटीं। हरमन की शानदार पारी देख डीवाई पाटिल स्टेडियम में बैठे दर्शकों की नसों में रोमांच भर गया।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन