Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: रेम स्लीप क्या है और इसे महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है? जानिए

News Desk / Fri, Mar 17, 2023


World Sleep Day 2023: अक्सर सुनने में आता है कि कुछ लोगों को रात में सोते समय सपने आते हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है कि इन सपनों का कारण आप गहरी नींद में चले जाते हैं और कई बार आप जब सोकर उठते हैं, तो आपको ये सपने याद भी नहीं होते।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा हैं कि ऐसा क्यों होता हैं? कई बार ये भी होता है कि सपने काफी ब्लैक एंड वाइट, तो कभी कलरफुल क्यों नज़र आते हैं? ऐसा भी होता है कि आप सोकर उठ गए और अगर दुबारा सो गए तो फिर से उसी कहानी में खो जाते हैं।

क्या हैं रेम स्लीप?

दलअसल, जिस टाइम आप सबसे ज्यादा सपनों में रहते हैं, उसे ‘आरईएम’ यानी ‘रैपिड आई मूवमेंट स्लीप’ कहा जाता है। ये वो सपने होते हैं, जिससे आपके गहरे इमोशन जुड़े होते हैं। साथ ही आरईएम स्लीप के दौरान मस्तिष्क नकारात्मक भावनाओं को कम करते हुए सकारात्मक भावनाओं के स्टॉक को मजबूत करने में बिजी होता हैं।

इस दौरान किसी का दिमाग बेहद सक्रिय होता है। साथ ही इस दौरान शरीर में कई गतिविधियां भी होती है, जैसे- आंखें तेज़ी से पलक के अंदर चलती हैं और सांसों के साथ-साथ हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है।

क्यों महत्वपूर्ण हैं रेम स्लीप?

एक रिपोर्ट के मुताबिक आरईएम स्लीप यानी ‘रैपिड आई मूवमेंट स्लीप’ किसी भी इंसान की मेमोरीज को पढ़ने और उन्हें स्टोर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही यह ज़िंदगी की भावनात्मक समस्याओं से लड़ने में और डर के ऊपर काबू पाने के लिए तैयार करती है।

इतना ही नहीं बल्कि आरईएम स्लीप हमें क्रिएटिव तरीके से सोचने और चीज़े याद रखने में मदद करती हैं। साथ ही हमारे शरीर को आरईएम स्लीप की दिन में 20- 25 प्रतिशत ज़रूरत होती है।

आरईएम की अवधि

इसके साथ ही जब आप सो जाते हैं तो उसके 90 मिनट बाद ही ये होती हैं। साथ ही ये करीब 10 मिनट तक चलती है और इसका अंतिम चरण एक घंटे तक चल सकता है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन