Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: ED-CBI पर राउत का बड़ा बयान, कहा- तालिबान और अल-क़ायदा की तरह...

News Desk / Mon, Mar 6, 2023


Sanjay Raut on ED CBI Raid: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने ED और CBI की हालिया कार्रवाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। संजय राउत ने जांच एजेंसियों की कार्रवाई की तुलना अल-कायदा और तालिबान की कार्रवाई से की और कहा कि जिस तरह तालिबानी और अलकायदा अपने विरोधियों पर हमले के लिए हथियारों का इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह भाजपा सीबीआई और ईडी का उपयोग विपक्ष के लिए कर रही है।

राउत ने आरोप लगाया कि जिस तरह से वे [केंद्र सरकार] अपने विरोधियों के खिलाफ ईडी-सीबीआई के छापे का इस्तेमाल कर हमें आतंकित करते हैं, वह लोकतांत्रिक नहीं बल्कि फासीवाद से अधिक है। बता दें कि एक दिन पहले यानी की 5 मार्च को विपक्षी पार्टियों के 9 नेताओं पीएम मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसमें केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था।

राउत बोले- विपक्षी नेताओं को पत्र लिखने की जरूरत नहीं थी

विपक्ष के नेताओं की ओर से पीएम मोदी को लिखे गए पत्र को लेकर संजय राउत ने कहा कि पत्र लिखने की जरूरत नहीं थी क्योंकि पीएम मोदी को पहले से ही इस सब की जानकारी थी। राउत ने आरोप लगाया कि ये छापेमारी उनके (पीएम मोदी के) आदेश पर हो रहे हैं।

रविवार को नेताओं ने पत्र में लिखा था कि विपक्ष के नेताओं के खिलाफ मामलों को दर्ज करने या फिर उन्हें गिरफ्तार करने का समय चुनावों की तारीखों के आसपास होता है जिससे ये स्पष्ट है कि ये कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है।

पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले विपक्षी नेताओं में बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव, जेकेएनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, एआईटीसी प्रमुख ममता बनर्जी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, उद्धव ठाकरे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राजद नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शामिल हैं। पत्र में कांग्रेस, जेडीएस, जेडी (यू) और सीपीआई (एम) से कोई प्रतिनिधित्व नहीं था।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन