Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: सिंधिया समर्थक मंत्री का बड़ा बयान, BJP में शामिल होंगे कई बड़े चेहरे

News Desk / Thu, Mar 9, 2023


MP Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में प्रदेश में सियासी हलचल मची हुई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है। इससे दोनों पार्टियां अभी से चुनावी मोड में आ चुकी हैं। वहीं इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक शिवराज सरकार के एक मंत्री ने बड़ा बयान दिया है।

कई नेताओं के BJP में शामिल होने की संभावना जताई

शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने ग्वालियर में बड़ा बयान दिया है, उनका कहना है कि ‘जल्द ही कई बड़े चेहरे बीजेपी में शामिल होंगे। क्योंकि कांग्रेस में अब कोई नहीं रहना चाहता हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि अब कांग्रेस में किसी का सम्मान नहीं है। इसलिए जो भी बीजेपी में आना चाहता है उसका स्वागत करेंगे।’

वक्त आने पर नाम भी बताएंगे

खास बात यह है कि जब प्रद्युमन सिंह तोमर से पूछा गया है कि कौन से नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, तो इस सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ‘ जो बीजेपी में आएगा मैं उसका स्वागत करूंगा, लेकिन कौन-कौन BJP के सम्पर्क में है इस बात की जानकारी वक्त आने पर बताई जाएगी। सही समय पर नाम भी बताएं जाएंगे।’ ऐसे में सिंधिया समर्थक मंत्री का यह बयान कांग्रेस की परेशानी बढ़ा सकता है। क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो 2023 विधानसभा चुनाव से पहले क्या कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।

नवंबर-दिसंबर तक होंगे चुनाव

बता दें कि 2023 के आखिर में नवंबर-दिसंबर तक मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस एक्टिव हैं। यही वजह है कि प्रदेश में सियासी हलचल भी तेज हैं। बता दें कि सिंधिया के साथ कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे, वह कमलनाथ सरकार में भी मंत्री थे, जबकि उन्होंने शिवराज सरकार में भी मंत्री बनाया गया था। प्रद्युमन सिंह तोमर बीजेपी से उपचुनाव जीते थे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन