Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

: IND vs AUS: टी20 में सुपरहिट फिर वनडे में क्यों फ्लॉप हो रहे Suryakumar Yadav? सुनील गावस्कर ने बताई वजह

News Desk / Sun, Mar 19, 2023


IND vs AUS: टी20 के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरे वनडे में भी गोल्डन डक का शिकार हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने शून्य के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। 3 मैच की वनडे सीरीज में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब सूर्या बिना खाता खोले आउट हो गए।

सूर्या के इस खराब प्रदर्शन के बाद से ही ये सवाल उठ रहा है कि आखिर सूर्यकुमार यादव वनडे जैसे शानदार फॉर्मेंट में लगातार फेल क्यों हो रहे हैं। इसी का जवाब भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने दिया है और साथ ही सूर्या को गुरुमंत्र भी दिया है कि आखिर वे अपना खेल कैसे सुधार सकते हैं।

वनडे में सूर्यकुमार यादव को रखना होगा इस बात का ध्यान

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लगातार वनडे में फेल होने के बाद सुनील गावस्कर ने उन्हें सलाह दी है। गावस्कर ने उन्हें बल्लेबाजी कोच के साथ मिलकर अपनी कमी दूर करने को कहा है।गावस्कर ने कहा, “सूर्यकुमार का स्टांस काफी खुला हुआ है। टी-20 में यह बड़े शॉट के लिए सही है, लेकिन वनडे में परेशानी का कारण बन सकता है। गेंद ऊपर होने पर बल्ला सीधा नहीं आएगा और आउट होने के मौके बनते हैं।”

सूर्या का खराब रिकॉर्ड

टी20 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद जब सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम में जगह दी गई थी तो सभी को उम्मीद थी कि वे शानदार बल्लेबाजी यहां पर भी जारी रखेंगे और अपना जलवा बिखेरेंगे लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

सूर्यकुमार एक वनडे सीरीज में 2 बार पहली ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। वनडे की पिछली 14 पारियों में उन्होंने 6, 27, 16, 13, 9, 8, 4, 34*, 6, 4, 31, 14, 0 और 0 के स्कोर बनाए हैं। ऐसे में अगर उनका प्रदर्शन सुधरता नहीं है तो उन्हें वर्ल्ड कप 2023 की टीम में अपनी जगह पक्की करना मुश्किल हो सकता है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन