Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: 'जब मैं बैटिंग करता हूं तो आक्रामकता अपने आप ही आ जाती है'

News Desk / Thu, Mar 23, 2023


IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने जीती। भारत को इस सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज को जीतने में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने बल्ले से सबसे ज्यादा योगदान दिया। उन्होंने पूरी सीरीज में 194 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए वह प्‍लेयर ऑफ द सीरीज बने। इस सीरीज में वह भारत के सबसे बड़े दुश्मन बनकर उभरे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए हीरो साबित हुए।

मैच के बाद मिचेल मार्श ने दिया ये बयान

मैच के बाद मिचेल मार्श ने अपने प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ‘जब मैं बल्‍लेबाजी करता हूं तो आक्रामकता अपने आप ही आ जाती है। वाका में बड़ा हुआ हूं तो इस तरह की पिच पर खेलने की आदत रही है। मुझे बल्‍लेबाजी करते समय बड़ा मजा आया। मैं खूश हूं कि टीम में लौटने के बाद प्रदर्शन करने में सफल रहा।’

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में आपको ब्रेक की जरुरत पड़ती है- मार्श

मिचेल मार्श चोट के चलते मैदान से बाहर थे। लेकिन भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी वापसी हुई थी। इस लेकर ऑलराउंडर ने आगे कहा, ‘मैं लंबे ब्रेक के बाद टीम में लौटा। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में कभी आपको ब्रेक की जरुरत पड़ती है। मैं एकदम तरोताजा होकर टीम में लौटा और ऊर्जा भर पाया।’

इस सीरीज में मिचेल मार्श का प्रदर्शन

मिचेल मार्श ने पहले वनडे में 81 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने वह मैच 5 विकेट से जीता था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में मार्श ने 66 रनों की पारी खेलकर टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई थी। इसके बाद सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच में उनके बल्ले ने आग उगली और ओपनिंग करते हुए 47 रनों का योगदान दिया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 21 रनों से अपने नाम किया है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन