Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: उर्फी जावेद ने बताया कौन होगा Bigg Boss 16 का विनर! इन्हें माना जाता है इस सीजन का स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट

News Desk / Sat, Nov 19, 2022


सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का विनर घोषित होने में अभी काफी वक्त बचा हुआ है। विनर बनने के लिए कंटेस्टेंट्स में गलाकाट प्रतियोगिता भी चल रही है। बिग बॉस हाउस के मेंबर्स एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री की सेंसेशन उर्फी जावेद ने बिग बॉस 16 विनर (Bigg Boss 16 Winner) की घोषणा कर दी है। उर्फी के इस कमेंट के बाद बिग बॉस फैंस में खलबली मच गई है। उर्फी ने जिस कंटेस्टेंट को विनर बताया है, उनके फैंस तो खुश हैं लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स के फैंस इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं। उर्फी ने किसे बिग बॉस सीजन 16 का विनर बताया है, हम आपको बताते हैं।

अपने बोल्ड फैशन को लेकर हमेशा कंट्रोवर्सी में रहने वाली बॉलीवुड सेंसेशन उर्फी जावेद ने बिग बॉस 16 विनर की अनाउंसमेंट कर दी है। उर्फी जावेद का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उर्फी जावेद के नाम से ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा है, 'जहां से मैंने बिग बॉस 16 देखना शुरू किया है, मुझे प्रियंका चाहर चौधरी विनर बनती दिख रही है।' ट्विटर पर इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है। हालांकि इस अकाउंट के बारे में रोचक बात ये है कि यह ट्विटर अकाउंट उर्फी का पर्सनल अकाउंट नहीं है। यह उनके फैन क्लब वाला अकाउंट है। उर्फी जावेद केवल इंस्टाग्राम अकाउंट हैंडल करती हैं। 


आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 16 को टीवी पर आते 7 हफ्ते का समय गुजर चुका है। ऐसे में अब बिग बॉस 16 के विनर को लेकर कयास भी लगने लगे हैं। हाल ही में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान ने अपनी राय बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट्स के लिए बताई थी। अर्शी के मुताबिक अब्दु रोजिक और अर्चना गौतम इस बार शो में अच्छा कर रहे हैं। जहां तक बात प्रियंका चाहर चौधरी की है, उनको भी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जाता है। ऐसे में फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि बिग बॉस 16 का विनर कौन बनने वाला है। लेकिन उर्फी जावेद ने प्रियंका का नाम लेकर खलबली मचा दी है। उर्फी अक्सर अपने बोल्ड फैशन के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनके एक रीमिक्स गाने 'हाय हाय ये मजबूरी' को लेकर भी कंट्रोवर्सी हुई थी।
बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो आज के अपकमिंग एपिसोड में शालीन भनोट और एमसी स्टेन की क्लास सलमान खान लगाने वाले हैं। हाल ही में शालीन और एमसी का झगड़ा शो में देखने को मिला था। सलमान इस पर नाराज हैं और शो में आज दोनों की क्लास लगने वाली है।
सलमान खान ने दोनों को जमकर फटकार लगाई है। गुस्से में आकर सलमान ने अपना ब्लेजर भी उतार कर फेंक दिया है। आने वाले एपिसोड में बड़ा ड्रामा आज देखने को मिल सकता है। वैसे आपको क्या लगता है कि बिग बॉस सीजन 16 का विनर इस बार कौन होने वाला है? अपने कमेंट्स में आप हमें बता सकते हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन