Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

12 करोड़ की चोरी कर भाग रहे नेपाली नौकरों की कहानी : कारोबारी के घर से 7 किलो सोना और 1 किलो चांदी पार, पति-पत्नी और साली गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस और तेलंगाना पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर ऐसे शातिर घरेलू नौकर, उसकी पत्नी और साली को गिरफ्तार किया है, जो हैदराबाद के एक घर से करीब 12 करोड़ रुपए की सनसनीखेज चोरी कर नेपाल भागने की फिराक में थे।

आरोपियों ने गाचीबाउली स्थित एक बड़े कारोबारी के घर से करीब 7 किलोग्राम सोना, 1 किलोग्राम चांदी और नकदी पार कर दी थी। पुलिस ने रामपुर में चेकिंग के दौरान तीनों को शत-प्रतिशत चोरी के माल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

गाचीबाउली के संपन्न परिवार में बने थे नौकर, खाली घर देखकर किया हाथ साफ

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मामला तेलंगाना के साइबराबाद कमिश्नरेट अंतर्गत गाचीबाउली इलाके का है। यहाँ रहने वाले एक संपन्न परिवार को घर के कामकाज के लिए सहायकों की जरूरत थी। कुछ समय पहले उन्होंने नेपाल मूल के कमल, उसकी पत्नी विमला और विमला की बहन (साली) कल्पना को अपने यहाँ घरेलू नौकर के तौर पर काम पर रखा था। तीनों आरोपी धीरे-धीरे परिवार का भरोसा जीतकर घर की दिनचर्या और कीमती सामान की जगहों से वाकिफ हो गए।

बीते दिनों जब मकान मालिक अपने परिवार समेत किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे, तब घर में ये तीनों आरोपी अकेले मौजूद थे। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर तीनों ने तिजोरी और अलमारियों में रखे कीमती जेवरातों पर हाथ साफ किया और फरार हो गए।

नेपाल बॉर्डर से पहले दबोचे गए

मकान मालिक के लौटने पर जब इतनी बड़ी चोरी का खुलासा हुआ, तो गाचीबाउली थाने में मामला दर्ज कराया गया। तेलंगाना पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की, तो आरोपियों के उत्तर प्रदेश के रास्ते नेपाल भागने का इनपुट मिला।

इसके बाद तेलंगाना पुलिस ने तत्काल यूपी के रामपुर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना से संपर्क साधा और इनपुट शेयर किए। रामपुर पुलिस ने नेपाल बॉर्डर की ओर जाने वाले मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में भाग रहे कमल, विमला और कल्पना को रोककर हिरासत में ले लिया।

7 किलो सोना, 1 किलो चांदी बरामद; नेपाल पुलिस से किया जा रहा संपर्क

रामपुर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि आरोपियों के पास से शत-प्रतिशत चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। बरामद सामान में लगभग 7 किलोग्राम सोना, 1 किलोग्राम चांदी और ₹25,000 नकद भारतीय मुद्रा शामिल हैं।

एसपी सोमेंद्र मीना के मुताबिक, यह दोनों राज्यों की पुलिस का एक सफल संयुक्त ऑपरेशन था। गाचीबाउली में दर्ज मामले के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह में उनके कोई अन्य साथी तो शामिल नहीं हैं। इसके साथ ही आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास (क्राइम रिकॉर्ड) को खंगालने के लिए नेपाल पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन