Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: सबसे छोटे 5G फोन Unihertz Jelly Max में होगा 100MP रियर कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा!

News Desk / Wed, Jul 10, 2024


Unihertz सबसे छोटा 5G स्मार्टफोन Jelly Max जल्द लॉन्च करने वाली है। जहां एक तरफ कंपनी इस स्मार्टफोन का साइज बहुत ही छोटा रखने वाली है, दूसरी तरफ इसमें तगड़े स्पेसिफिकेशंस आने की संभावना है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर कंपनी दे सकती है, जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम की पेअरिंग मिल सकती है। अब इस फोन के कैमरा डिटेल्स Unihertz ने रिवील कर दिए हैं। Jelly Max में धांसू कैमरा मिलने वाला है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Unihertz Jelly Max एक कॉम्पेक्ट 5G फोन होगा। इसे सबसे छोटा 5G फोन कहा जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने कैमरा डिटेल्स से पर्दा उठा दिया है। ITHome के अनुसार, यह फोन 100 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा। यह इसका मेन कैमरा होगा। साथ में 2 और सेंसर इस फोन में दिए जाएंगे। यानी फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप कंपनी देने वाली है। मेन कैमरा OVA0B सेंसर से लैस होगा। फोन में 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी होगा जिसमें 3.4x ऑप्टिकल जूम देखने को मिलेगा। 

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में दमदार कैमरा मिलने वाला है। यह 32 मेगापिक्सल का GD1 सेंसर होगा। फोन में फिंगर प्रिंट स्कैनर कैमरा मॉड्यूल के नीचे देखने को मिल सकता है। फोन में 5.03 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 1520 x 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होगा। 

अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो हालिया रिपोर्ट में सामने आया था कि Unihertz Jelly Max में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट के साथ 12 जीबी LPDDR5 RAM रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन 4000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। साथ में 66W फास्ट चार्जिंग फीचर भी इसमें देखने को मिल सकता है। फास्ट चार्जिंग क्षमता की बात करें तो यह फोन 90 प्रतिशत तक केवल 20 मिनट में चार्ज हो सकेगा। साइज में यह फोन iPhone 13 Mini से भी छोटा हो सकता है। 

Jelly Star इसके पहले लॉन्च किया गया था जिसमें कंपनी ने 3 इंच का डिस्प्ले दिया था। Jelly Max फोन की लॉन्च डेट अभी कंफर्म नहीं की गई है। Unihertz की ओर से जल्द ही एक किकस्टार्टर कैम्पेन शुरू किए जाने की खबर है। कंपनी मार्केट में फोन को क्राउड फंडिंग कैम्पेन के माध्यम से पेश कर सकती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन