Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Tecno Phantom X2 सीरीज दमदार प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ 7 दिसंबर को होगी लॉन्च, जानें खास फीचर्स

News Desk / Wed, Nov 23, 2022


Tecno Phantom X की सक्सेसर सीरीज Tecno Phantom X2 जल्द ही लॉन्च होने जा रही है। कंपनी इसे दिसंबर के पहले सप्ताह में दुबई में लॉन्च करने जा रही है। टेक्नो ने पिछले साल Tecno Phantom X सीरीज को लॉन्च किया था जो काफी पॉपुलर रही थी। अब लंदन में एक इवेंट के दौरान कंपनी ने इसकी सक्सेसर सीरीज के लॉन्च की घोषणा कर दी है। इस अपकमिंग सीरीज में कंपनी Phantom X2 और X2 Pro को लॉन्च कर सकती है, ऐसा कहा जा रहा है। सीरीज के बारे में और क्या जानकारी निकलकर सामने आई है, इसके बारे में आपको बताते हैं। 

काउंटरपॉइंट रिसर्च की ओर से लंदन मं एक इवेंट आयोजित किया गया था जिसमें चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने Phantom X2 सीरीज के लॉन्च की घोषणा भी की है। Phantom X2 और X2 Pro के साथ ये सीरीज जल्द ही दुबई में दस्तक देने वाली है। कंपनी ने इसके लिए 7 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। सीरीज में कंपनी फोटोग्राफी में और ज्यादा सुधार के साथ आ सकती है। जिससे कि लो-लाइट में भी बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस यूजर्स को मिल सकेगा। इसके अलावा मल्टी एक्सपोजर और कॉम्प्लेक्स एचडीआर शूटिंग मोड भी इस सीरीज में एड किए जा सकते हैं। 

अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Phantom X2 और X2 Pro में MediaTek Dimensity 9000 SoC देखने को मिल सकता है। यह ऑक्टाकोर चिपसेट होगा जिसमें 3 गीगाहर्ट्ज पर Cortex-X2 का एक कोर, 2.85 गीगाहर्ट्ज पर तीन A710 कोर और 1.8 गीगाहर्ट्ज पर चार पावर एफिशिएंट कोर देखने को मिल सकते हैं। कंपनी ने इसके बारे में दावा किया है कि सीरीज में कंपनी की बेस्ट इनोवेशन देखने को मिलेगी। इसमें टॉप एंड चिपसेट होगा जो कि TSMC 4 nm प्रोसेस पर आधारित होगा। इसकी मदद से कंपनी स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस और कम पावर खपत देने का वादा करती है। 

आपको बता दें कि टेक्नो ने पिछले साल इसके पहले Tecno Phantom X को लॉन्च किया था। यह मई 2021 में लॉन्च किया गया था। फोन को 25,999 रुपये की कीमत में उतारा गया था। इसमें 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिग के साथ आता है। परफॉर्मेंस को और अधिक बढ़ाने के लिए यह 5GB तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन