Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: 21 साल में 11 फिल्में देने वाले एस एस राजामौली हैं बॉक्सऑफिस के बाहुबली! सभी फिल्में है सुपरहिट

News Desk / Sat, Nov 19, 2022


साउथ सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर एस एस राजामौली अब उन निर्देशकों में शुमार हो गए हैं जिनका नाम ही फिल्म के चलने के लिए काफी माना जाने लगा है। एस एस राजामौली की एक खास बात ये है कि इन्होंने अब तक गिनती की फिल्में बनाई हैं, लेकिन सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। इस साल एस एस राजामौली की RRR रिलीज हुई थी। यह फिल्म देश के साथ-साथ विदेशों में भी कमाई के झंडे गाड़ रही है। इस फिल्म का ओवरऑल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1200 करोड़ के पार जा चुका है। 

बाहुबली के डायरेक्टर फिल्में बनाने में भी बाहुबली हैं। अगर फिल्मों से इनके नाते की बात करें तो राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद भी एक निर्देशक और लेखक हैं। आप इनका लोहा मगधीरा, बाहुबली, बजरंगी भाईजान, मणिकर्णिका और थलाइवी जैसी फिल्मों से ही मानने पर मजबूर हो जाएंगे। इन सभी फिल्मों की कहानी केवी विजयेंद्र ने ही लिखी है। कुछ ऐसा ही जादू एस एस राजामौली के डायरेक्शन में भी बसता है जो कि शायद उनके पिता से उनको विरासत में मिला है। एस एस राजामौली ने 21 सालों में केवल 11 फिल्में ही की हैं और ये सभी फिल्में एक से बढ़कर एक हिट रही हैं। हम आपको इनके फिल्मी करियर की एक झलक यहां दिखा रहे हैं। 

72sao98

Photo Credit: Imdb

डायरेक्शन की शुरुआत एस एस राजामौली ने टीवी सीरियल्स के साथ की थी। उसके बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद इनका पहला प्रोजेक्ट था 'स्टूडेंट नम्बर 1', जो कि एक सुपरहिट फिल्म रही है। 2001 में आई इस फिल्म में जूनियर एनटीआर हीरो के रोल में थे। उसके बाद राजमौली ने 2003 में सिम्हाद्रि बनाई। इसमें भी मेन हीरो जूनियर एनटीआर थे। उसके बाद इनकी साई और छत्रपति आई। ये दोनों फिल्में भी सुपरहिट रहीं। छत्रपति में प्रभास लीड रोल में थे। 

2006 में एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी विक्रमरकुड्डू आई जिसने बॉक्स ऑफिस फिर तहलका मचाया। यह फिल्म इतनी सफल रही कि इसका रीमेक बॉलीवुड में भी बना। राउडी राठौर नाम से फिल्म हिंदी में बनी और यहां भी सुपरहिट रही। उसके बाद 2007 में यमदोंगा फिल्म आई जो एक और सुपरहिट थी। एस एस राजमौली की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक मगधीरा को इन्होंने 2009 में बनाया था। उसके बाद इनकी मर्यादा रमन्ना (2010) और ईगो (मक्खी) 2012 में आई। ये दोनों फिल्में भी कमाई के मामले में तूफान साबित हुईं।

sanbqu8g

बाहुबली फिल्म 2015 की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म रही है
Photo Credit: Twitter/Bahubali Movie

उसके बाद 2015 में एस एस राजामौली की वह फिल्म आई जिसने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड को भी उनका फैन बना दिया। यह फिल्म थी बाहुबली। फिल्म की सफलता की कहानी किसी से छुपी नहीं है। यह फिल्म देश-विदेशों में काफी दिनों तक छाई रही। फिल्म इतनी बड़ी हिट थी कि 2017 में इसका दूसरा पार्ट आया जिसने बॉक्स ऑफिस पर फिर से तहलका मचाया। अब लगभग 5 साल बाद उनकी RRR आई है। फिल्म 2022 की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार है। इसकी कमाई का रथ अभी भी आगे बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के दो दिनों के भीतर ही 580 करोड़ रुपये कमा लिए थे। 

इस तरह से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एस एस राजामौली अब फिल्मों के चलने की जैसे गारंटी बन गए हैं। इन्होंने 21 साल के करियर में ये चुनिंदा फिल्में ही की हैं लेकिन हर फिल्म सफलता की अपनी ही एक कहानी कहती है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन