Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल

: Samsung Galaxy F05, M05 लॉन्च से पहले यहां आए नजर, ड्यूल सिम के साथ इन फीचर्स से होंगे लैस

News Desk / Thu, Jul 11, 2024


Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy F05 और Samsung Galaxy M05 पर काम कर रहा है। वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन से पता चला है कि जल्द ही ये स्मार्टफोन आने वाले हैं। ये स्मार्टफोन 2023 में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A05 और Samsung A05s में शामिल होंगे। आइए  Samsung Galaxy F05 और Samsung Galaxy M05 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy F05, M05 जल्द देंगे दस्तक


Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से कंफर्म हुआ है कि Samsung Galaxy F05 और Galaxy M05 दोनों ड्यूल-बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेंगे। अब तक सिर्फ यही टेक्निकल जानकारी सामने आई है। सर्टिफिकेशन प्रक्रिया आम तौर पर स्मार्टफोन के ऑफिशियल लॉन्च से पहले होती है, इसलिए इन मॉडल के जल्द लॉन्च का सुझाव मिलता है। Galaxy F05 का मॉडल नंबर SM-E055F/DS और Galaxy M05 का मॉडल नंबर SM-M055F/DS हैं। "DS" से ड्यूल सिम कार्ड सपोर्ट का पता चलता है, जिससे यूजर्स को एक ही स्मार्टफोन पर दो एक्टिव लाइन मिल सकती हैं।

वाई-फाई और ड्यूल सिम सपोर्ट के अलावा Galaxy F05 और Galaxy M05 के बारे में अन्य जानकारी का पता नहीं चला है। हालांकि, Samsung की सामान्य स्ट्रेटजी के आधार पर यह संभावना है कि ये स्मार्टफोन Galaxy A05 के जैसे स्पेसिफिकेशंस से लैस होंगे।


Samsung Galaxy A05 Specifications


Samsung Galaxy A05 में 6.7 इंच की इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले दी गई है, जिसका एचडी+ रेजॉल्यूशन है। Galaxy A05 में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड वनयूआई 5.1 कोर पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल क3 डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, ड्यूल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.3 और एक यूएसबी-सी पोर्ट शामिल है। यह स्मार्टफोन लाइट ग्रीन, ब्लैक और सिल्वर कलर्स में आता है। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन