Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, जानें डिटेल

News Desk / Tue, Nov 29, 2022


OTT Release This Week : ओटीटी पर फिल्में और सीरीज का क्रेज बढ़ता जा रहा है। यंगस्टर्स हों या घर की काम-काजी महिलाएं या फिर ऑफिस के काम से वीक ऑफ का इंतजार करते लोग। ओटीटी प्लेटफॉर्म्‍स आज सभी के लिए एक सुविधाजनक इंटरटेनमेंट का साधन बन गए हैं। लोग अब घर में बैठकर फिल्में या सीरीज देखना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। भीड़-भाड़ से दूर लोग घर अपने परिवार वालों के साथ वीकेंड एन्‍ज्‍वॉय करना पसंद करते हैं। ऐसे में OTT प्लेटफॉर्म उनके एक बेस्ट हैं। यहां इंटरटेनमेंट की भरमार है। हम आपको बता रहे हैं इस हफ्ते OTT पर रिलीज होने वालीं फ‍िल्‍मों और सीरीज के बारे में।  

इस हफ्ते रिलीज होने वालीं सीरीज

कैसी ये यारियां सीजन 4 : 2nd दिसंबर 2022
'कैसी ये यारियां' यूथ बेस्ड लव स्टोरी है। अबतक इसे दर्शकों से खूब प्यार मिला है। इस कहानी ने अपने 3 सीजन पूरे कर लिए हैं। सीजन 4 में फिर से माणिक और नंदिनी का प्यार खूबसूरत कड़ियों के साथ लौट रहा है। सीरीज को युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कहानी में नंदिनी और माणिक का प्यार और तकरार दिखाई गई है कि कैसे दोनों अपने प्यार को पाने के लिए नए रास्‍ते बनाते हैं। इमोशन्स को भी बड़ी संजीदगी से पिरोया गया है। नीति टेलर इसमें मेन लीड में हैं। वह पिछले 3 सीजन से शो में नजर आ रही हैं। शो में मुख्य कलाकार के रूप में नीति टेलर, पार्थ, किश्वर मर्चेंट, अयाज खान, आयुश शौकिन, सागर पारेख, मेहुल निसार और पलाश तिवारी नजर आएंगे। कैसी ये यारियां को दिसंबर 2 से वूट पर रिलीज किया जाएगा।

इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में

फि‍ल्‍म : फ्रेडी
रिलीज डेट : 2 दिसंबर 2022, डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार
 


फिल्म फ्रेडी डॉ. फ्रेडी और केनाज की जीवन की यात्रा को दिखाती है। फ्रेडी पेशे से एक डेंटिस्ट है और उसका एक बहुत भयानक पास्ट होता है। वह भीड़भाड़ से दूर अपने एक दोस्त हार्डी  (कछुए) के साथ रहता है और अपने मिनीएचर प्लेन्स के साथ खेलता रहता है। वहीं, कैनाज एक मैरिड वूमन के किरदार में है, जिसका पति बहुत एब्यूसिव रहता है। इसी दौरान कैनाज को डॉक्टर फ्रेडी से प्यार हो जाता है। इसके बाद दोनों शादी करना चाहते हैं। फ्रेडी, कैनाज के साथ जिंदगी बिताने के लिए एक प्लान बनाता है, जिसके बाद दोनों के जीवन में एक नया मोड़ आता है। ट्विस्ट और टर्न से भरी यह फिल्म दिसंबर 2 को डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

फि‍ल्‍म : इंडिया लॉकडाउन
रिलीज डेट : 2 दिसंबर 2022, Zee5

 


मधुर भंडारकर की फिल्म ‘लॉकडाउन' कोरोना महामारी से परेशान लोगों के की कहानी है। लॉकडाउन के समय में जब पूरी दुनिया घरों में बंद थी उस समय लोगों ने जिस तरह की परेशानियां का सामना किया, उसी को इस फ‍िल्‍म में दिखाया गया है। फिल्म लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की जिंदगी पर बेस्‍ड है। इसमें प्रतीक बब्बर, श्वेता बसू प्रसाद, अहाना कुमार, आएशा ऐमान, सात्विक भाटिया और साई तम्हंकर मुख्य किरदारों में हैं। यह दिसंबर 2 को जी5 पर रिलीज की जाएगी।

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन