Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: Gautam Gambhir and Virat Kohli fight: बीच मैदान में भिड़ गए विराट और गौतम गंभीर, खिलाड़ियों ने किया बीच-बचाव, जानिए इस लड़ाई के पीछे की बड़ी वजह...

Gautam Gambhir and Virat Kohli fight: बीच मैदान में भिड़ गए विराट और गौतम गंभीर, खिलाड़ियों ने किया बीच-बचाव, जानिए इस लड़ाई के पीछे की बड़ी वजह... Gautam Gambhir and Virat Kohli fight: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच कांटे का मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ को 18 रन से हरा दिया। हालांकि ये मैच लो स्कोरिंग रहा, लेकिन मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा देखा गया. जहां विराट कोहली और अफगानी खिलाड़ी नवीन उल्हक के बीच नोंकझोंक देखने को मिली। ये नोकझोंक इतनी बढ़ी कि 10 साल बाद एक बार फिर विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच जमकर कहासुनी हो गई. भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और वर्तमान में इंडियन क्रिकेट में खेल रहे विराट कोहली (Virat Kohli) दिल्ली के रहने वाले हैं. दोनों एक साथ भारतीय क्रिकेट के लिए खेल चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच जबरदस्त प्रतिद्वंदिता किसी से छिपी नहीं हैं. दोनों खिलाड़ी एक बार फिर लखनऊ में भिड़ गए. मौका था गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) लखनऊ सुपर जॉयंट्स के मेंटॉर हैं. जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हैं. मैच में बेंगलुरु टीम ने जीत के लिए लखनऊ को 127 रनों का टारगेट दिया लेकिन इसके जवाब में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम केवल 108 रन बनाकर सिमट गई. इस प्रकार यह मैच RCB ने जीत लिया. मुकाबला खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान में आपस में हाथ मिला रहे थे. तभी विराट कोहली और गौतम गंभीर में किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गंभीर और कोहली को एक-दूसरे के पास जाने से रोकने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली. तमतमाए हुए गौतम गंभीर RCB के खिलाड़ी विराट कोहली के पास पहुंचे और दोनों में तेज बहस हुई. इसके बाद इसके बाद लखनऊ (LSG) के अमित मिश्रा और विजय दहिया समेत बाकी सपोर्ट स्टाफ ने आकर बीच बचाव कराया और दोनों को अलग किया. बता दें कि इससे पहले IPL के 16वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेंगलुरू में जाकर कांटेदार मुकाबले में हरा दिया था. घरेलू मैदान होने की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी पसंदीदा टीम के लिए जबरदस्त शोर कर रहे थे. जब लखनऊ ने बेंगलुरू को हरा दिया तो गंभीर ने मैदान में खड़े होकर दर्शकों की ओर मुंह करके उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया था. विराट कोहली ने इसका बदला सोमवार को लिया, जब लखनऊ (LSG) को हराने के बाद उन्होंने दर्शकों की मुंह करके अपनी छाती ठोंकी. साथ ही मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया. कोहली की इस हरकत से लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर भड़क गए और मैदान में पहुंच गए, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों में तीखी बहस हो गई. दोनों खिलाड़ियों की यह गर्मागर्मी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन