Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Shraddha Walkar murder case: असम के सीएम बोले- देश में मजबूत नेता नहीं होगा तो हर शहर में आफताब पैदा होगा

News Desk / Sat, Nov 19, 2022


Shraddha Walkar murder case: श्रद्धा वाकर मर्डर केस की चर्चा पूरे देश में हो रही है। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस पर बयान दिया है। गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान असम के सीएम ने कहा, अगर देश में मजबूत नेता नहीं होगा, देश को मां के रूप में सम्मान देने वाली सरकार नहीं होगी, तो ऐसे आफताब हर शहर में पैदा होंगे और हम अपने समाज की रक्षा नहीं कर पाएंगे। देखिए वीडियो

आफताब पर हमले की आशंका, दिल्ली और महाराष्ट्र में प्रदर्शन

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ पुलिस जांच जारी है। कोर्ट ने उसके नार्को टेस्ट की अनुमति भी दे दी है। ताजा खबर यह है कि आफताब के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली और मुंबई में उसके खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पेशी पर ले जाते समय उस पर हमला हो सकता है। यही कारण है कि अब अधिकारियों ने उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी पर भी विचार किया जा रहा है। मुंबई में लोगों का आफताब के परिवार के खिलाफ भी गुस्सा है। आरोप है कि इस हत्याकांड में परिवार भी लिप्त है।

2020 में अस्पताल में भर्ती हुई थीं श्रद्धा

श्रद्धा और आफताब के रिश्तों को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इससे पता चल रहा है कि आफताब किस तरह श्रद्धा को टॉर्चर करता था। ताजा जानकारी के मुताबिक, अंदरूनी चोट के बाद साल 2020 में श्रद्धा अस्पताल में भर्ती हुई थी। 26 वर्षीय कॉल सेंटर कर्मचारी श्रद्धा 2020 में 3 से 6 दिसंबर के बीच मुंबई के पास वसई के एक अस्पताल में थीं। यह खुलासा श्रद्धा की दोस्त ने किया है। तब भी आफताब ने श्रद्धा के साथ मारपीट की थी, जिससे उसको चोट पहुंची।

इस बीच श्रद्धा के दोस्त भी सामने आने लगे हैं। इनके खुलासों से पता चल रहा है कि आफताब कितना हिंसक था। श्रद्धा की व्हाट्सएप बातचीत और दो साल पहले दोस्तों और सहकर्मियों के साथ इंस्टाग्राम चैट से पता चलता है कि उसे आफताब पूनावाला ने बुरी तरह पीटा था।

Posted By: Arvind Dubey

Assembly elections 2021
elections 2022

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन