Logo
Breaking News Exclusive
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

: Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022: गुजरात में जीत से 2024 में मोदी के फिर पीएम बनने का रास्ता साफ होगा

News Desk / Sat, Nov 19, 2022


Publish Date: | Sat, 19 Nov 2022 11:54 AM (IST)

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में एक और जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी का दावा है कि रिकॉर्ड सीटों के साथ उसकी जीत हासिल होगी और सबसे लंबे समय तक किसी राज्य में सत्ता में रहने के सीपीआई-एम (पश्चिम बंगाल) के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेगी। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने बड़ा बयान दिया है। गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए आए Himanta Biswa Sarma ने कहा कि गुजरात में मिली जीत से साल 2024 के आम चुनाव में भाजपा की जीत और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ होगा।

सूरत में मीडिया से बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा, हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि गुजरात में भाजपा की जीत हो और वह भी बड़ी जीत, क्योंकि गुजरात ने हमेशा देश का नेतृत्व किया है। गुजरात चुनावों का आगामी लोकसभा चुनावों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। यह चुनाव परिणाम एक ऐसे माहौल का निर्माण करेगा, जो आम चुनाव के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा और इसी तरह हम यह सुनिश्चित करेंगे कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनें। इसीलिए गुजरात के मतदाताओं के लिए बड़ी संख्या में भाजपा को वोट देना महत्वपूर्ण है।

असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने हथियार डाल दिए हैं। यही कारण है कि राहुल गांधी गुजरात के बजाए दूसरे राज्यों में प्रचार कर रहे हैं। साथ ही कहा आम आदमी पार्टी से भाजपा को कोई खतरा नहीं है।

गुजरात में वोटिंग

गुजरात में 182 विधानसभा सीट हैं, जिन पर दो चरणों में, 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम भी आएंगे। भाजपा 27 साल से सत्ता में है और सत्ता में बने रहने का दावा कर रही है।

Posted By: Arvind Dubey

Assembly elections 2021
elections 2022

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन