Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: Delhi Mayor Election LIVE: दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव आज क्रॉस वोटिंग हुई तो पलट सकती है बाजी

News Desk / Thu, Jan 5, 2023


Delhi Mayor Election LIVE Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर आज पूरे देेश की नजर है। यहां पिछले दिनों हुए एमसीडी (दिल्ली महानगर पालिका) चुनाव के बाद आज मेयर का चुनाव किया जाएगा। 15 साल बाद यहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि ऐतिहासिक जीत के बाद भी आम आदमी पार्टी के लिए अपने मेयर को जीतना आसान नहीं है। उपराज्यपाल यानी एलजी वीके सक्सेना की भूमिका बहुत अहम होने जा रही है। यहां जानिए एमसीडी मेयर चुनाव से जुड़ी अपडेट और हर गणित

Aam Aadmi Party vs Delhi Lieutenant Governor VK Saxena

10 साल के अंतराल के बाद दिल्ली में सिंगल मेयर होगा। आम आदमी पार्टी ने दो, तो भाजपा ने एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। 250 सदस्यीय एमसीडी में आम आदमी पार्टी ने 134 सीट जीती है। मेयर पद के लिए तीन नाम दौड़ में हैं- शैली ओबेरॉय (AAP), आशु ठाकुर (AAP) और भाजपा से रेखा गुप्ता।

शुक्रवार को पार्षदों के शपथ ग्रहण और मेयर के चुनाव के अलावा डिप्टी मेयर का भी चुनाव होगा। डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल (आप), जलज कुमार (आप) और कमल बागरी (भाजपा) उम्मीदवार हैं।

आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एमसीडी मेयर चुनाव से पहले कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के पद पर भाजपा के सत्या शर्मा को नियुक्त कर दिया।

दिल्ली में महापौर का कार्यकाल पांच साल का होता है, लेकिन यहां रोटेशन पद्धति लागू है। पहला वर्ष महिलाओं के लिए आरक्षित है, दूसरा खुले वर्ग के लिए, तीसरा आरक्षित वर्ग के लिए है।

कैसे होता है दिल्ली मेयर का चुनाव

दिल्ली में मेयर का चुनाव सिर्फ सिर्फ पार्षद ही नहीं करते हैं, बल्कि दिल्ली के 14 विधायक, सात लोकसभा सांसद और दिल्ली के तीन राज्यसभा सांसद भी मेयर चुनाव में मतदान करते हैं। गुप्त मतदान होगा। कोई भी पार्षद अपनी पसंद के किसी भी उम्मीदवार के लिए मतदान कर सकता है और इस मामले में दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होता है क्योंकि यह पता लगाना असंभव है कि गुप्त मतदान में किसने किसे वोट दिया था।

चूंकि दिल्ली नगर निगम (MCD) में दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं है, इसलिए पार्षदों की क्रॉस वोटिंग संभव है, और भाजपा ने दावा किया है कि शहर में फिर से पार्टी का एक मेयर होगा।

Posted By: Arvind Dubey

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन