Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: Coronavirus Alert: ज्यादातर मरीजों में मिला कोरोना का XBB वेरिएंट सरकार ने उठाये एहतियाती कदम

News Desk / Thu, Jan 5, 2023


Coronavirus Alert: दुनिया भर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत में भी केन्द्र सरकार हाई अलर्ट पर है। दरअसल देश में ओमिक्रोन का एक नया वेरिएंट आ गया है, जिसका नाम XBB.1.5 है। इसके देश में 5 केस दर्ज किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, देश में ओमिक्रॉन के 11 सब-वेरिएंट आ चुके हैं। विदेश से आने वालों में 24 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच 19 हजार से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ। इनमें से 124 पॉजिटिव पाए गये। इनमें से 40 के जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आई है। इनमें से 14 के सैंपल में XBB वेरिएंट पाया गया। आपको बता दें कि भारत में XBB वेरिएंट के 6 महीने से कम समय में 40 फीसदी से ज्यादा मामले आ चुके हैं। अमेरिका में इसी वेरिएंट ने तबाही मचाई है, लेकिन भारत को इससे ज्यादा खतरा नहीं है।

भारत में क्या है स्थिति?

भारत में कोरोना के 63% मामले ओमिक्रोन के हैं और फिलहाल कोरोना का XBB.1.5 वेरिएंट नई परेशानी बन रहा है। ये XBB का सब-वेरिएंट है जो BA.2.75 और BA.2.10.1 से मिलकर बना है। वैसे ये पिछले 6 महीने से भारत में है और बड़े पैमाने पर संक्रमण को कोई खबर नहीं है। इसी वजह से माना जा रहा है कि इस नए वेरिएंट से भारत में ज्यादा नुकसान का अंदेशा काफी कम है। फिलहाल भारत में कोरोना के कुल एक्टिव केस भी 3 हज़ार से कम ही हैं।

सतर्कता बरत रही सरकार

संक्रमण के बढ़ने की आशंका कम होने के बावजूद सरकार ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके मार्च 2023 तक ऑक्सीमीटर, ब्लड प्रेशर मापने की मशीन, नेबुलाइज़र, डिजिटल थर्मोमीटर और ग्लूकोमीटर के दाम ना बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा लिक्विड ऑक्सीजन के दाम भी नहीं बढ़ाए जाएंगे। इन सामानों के निर्माताओं के मुताबिक, भारत में फिलहाल कोरोना को लेकर तैयारी पूरी है। भारत में दवाओं, मास्क आदि का भी स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है। उदाहरण के लिए इस वक्त देश में 2.33 करोड़ एन 95 मास्क तैयार हैं।

Posted By: Shailendra Kumar

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन