Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: Go First ने माफी मांगते हुए यात्रियों को दिया फ्री टिकट का ऑफर DGCA ने मांगा जवाब

News Desk / Tue, Jan 10, 2023


DGCA Notice to GO First: एयरलाइन्स की मनमानी को लेकर DGCA ने सख्त रवैया अपनाया है। इस बार 55 यात्रियों को रनवे पर बस में छोड़ दिये जाने को लेकर DGCA ने Go First Airways को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। DGCA ने पूछा है कि इस मामले में आप पर 'क्यों नहीं कार्रवाई की जाए?' साथ ही और पूरे मामले पर रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है। डीजीसीए के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि हमने एयरलाइन से एक रिपोर्ट मांगी है और उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एयरलाइन ने भी इस घटना की जांच शुरू कर दी है और पूछताछ जारी रहने तक इस मामले से जुड़ा पूरा स्टाफ रोस्टर से बाहर रहेगा।

जानिए पूरा मामला

ट्विटर पर की गई शिकायतों के अनुसार, बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट G8 116 ने सुबह करीब 6.30 बजे उड़ान भरी, जिसने 55 से अधिक यात्री को एयरपोर्ट पर ही छोड़ दिया। 55 यात्रियों से भरी बस एयरपोर्ट के टरमेक पर खड़ी रही और विमान उन्हें छोड़कर उड़ गया। कई यात्रियों के ट्विटर पर गो फर्स्ट एयरलाइन, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय को टैग करते हुए इस मामले की शिकायत की थी।

गो फर्स्ट ने मांगी माफी

DGCA के नोटिस के बाद एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट ने माफी मांगी है। गो फर्स्ट ने स्टेटमेंट जारी कर रहा है कि बेंगलुरू से दिल्ली जाने वाली उड़ान G8 116 के यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं। कंपनी के मुताबिक घटना के बाद यात्रियों को दूसरी उड़ान में समायोजित किया गया था, लेकिन ये चार घंटे बाद सुबह 10 बजे के आसपास गंतव्य के लिए रवाना हुई थी। गो फर्स्ट एयरवेज ने उपयोगकर्ताओं से अपने ट्रैवल डिटेल साझा करने का आग्रह किया और कहा: "हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।" इसके एवज में एयरलाइन कंपनी ने सभी प्रभावित यात्रियों को अगले 12 महीनों में किसी भी घरेलू क्षेत्र में यात्रा के लिए एक मुफ्त टिकट देने का फैसला किया है।

Posted By: Shailendra Kumar

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन