Logo
Breaking News Exclusive
कौन-कौन से बड़े ऑपरेशन, कितने नेताओं-ग्रामीणों की बलि, जानिए कितने साल में खात्मा ? गांव के हर घर में तांत्रिक, बोले- हम मंत्र मारेंगे, हवा में गायब हो जाएगा इंसान, चुनाव में तंत्र कराने आ रहे माननीय यहीं से चलाते खूनी साम्राज्य, आदिवासी थे लाल आतंक के टारगेट, हाथों में थमाते हथियार; जानिए कैसे ढहा रेड कॉरिडोर ? मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? Ayodhya में राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख Pyare Lal Kanwar की फैमिली के टुकड़े-टुकड़े किए, बच्ची तक को नहीं छोड़ा, जानिए कितने हत्यारों को उम्र कैद ? BJP सांसद Himadri Singh ने रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, जानिए किन-किन मांगों पर चर्चा ? हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें कौन-कौन से बड़े ऑपरेशन, कितने नेताओं-ग्रामीणों की बलि, जानिए कितने साल में खात्मा ? गांव के हर घर में तांत्रिक, बोले- हम मंत्र मारेंगे, हवा में गायब हो जाएगा इंसान, चुनाव में तंत्र कराने आ रहे माननीय यहीं से चलाते खूनी साम्राज्य, आदिवासी थे लाल आतंक के टारगेट, हाथों में थमाते हथियार; जानिए कैसे ढहा रेड कॉरिडोर ? मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? Ayodhya में राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख Pyare Lal Kanwar की फैमिली के टुकड़े-टुकड़े किए, बच्ची तक को नहीं छोड़ा, जानिए कितने हत्यारों को उम्र कैद ? BJP सांसद Himadri Singh ने रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, जानिए किन-किन मांगों पर चर्चा ? हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें

क्या काला जादू से विधायक बनेंगे नेताजी ? : गांव के हर घर में तांत्रिक, बोले- हम मंत्र मारेंगे, हवा में गायब हो जाएगा इंसान, चुनाव में तंत्र कराने आ रहे माननीय

Black Magic in Village: Tantrik Election Secrets Exposed: तपती धूप में सड़क किनारे एक महिला कुर्सी पर बेसुध बैठी है। एक शख्स उसके सिर पर लकड़ी का सूप रखकर बुदबुदाता है, फिर सूप का पानी मिट्टी के बर्तन में महिला को दे देता है। गुवाहाटी की रहने वाली यह महिला कुछ दिनों से बीमार है। मंत्र पढ़ने वाला शख्स तांत्रिक है, जो काले जादू से उसका इलाज कर रहा है। महिला के साथ आया लड़का उसे सहारा देकर उठाता है और दोनों चले जाते हैं।

Black Magic in Village: Tantrik Election Secrets Exposed: यह असम का मायोंग गांव है। तीन हजार आबादी वाले इस गांव को काले जादू की राजधानी कहा जाता है। माना जाता है कि लोग सदियों से जादू-टोना और तंत्र विद्या में माहिर हैं। उनका दावा है कि मंत्र इंसान को हवा में गायब या जानवर बना सकते हैं। दिल्ली के सुल्तान तुगलक की सेना के एक लाख सैनिक यहां के जंगल में गायब हो गए थे।

असम में 9 अप्रैल को चुनाव: जादू-टोना कराने आए नेता

Black Magic in Village: Tantrik Election Secrets Exposed: मायोंग गांव गुवाहाटी से 50 किमी दूर ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा है। पास में पोबितोरा वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी है, जो एक सींग वाले गैंडों के लिए मशहूर है।

Black Magic in Village: Tantrik Election Secrets Exposed: हम 27 मार्च को मायोंग पहुंचे। असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए नेता और मंत्री जीत के लिए जादू-टोना करवाने मायोंग आए। गांव में नेताओं के बैनर-पोस्टर नहीं हैं, केवल कुछ घरों पर BJP के झंडे लगे हैं।

Black Magic in Village: Tantrik Election Secrets Exposed: यह गांव जागीरोड विधानसभा सीट में आता है। BJP के पीजूष हजारिका विधायक हैं, जो हिमंता सरकार में कैबिनेट मंत्री और उनके करीबी माने जाते हैं। पीजूष लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के बुबुल दास से है।

तांत्रिक का दावा: विधायक जीत के लिए टोटका करवाकर गए

गांववाले कहते हैं कि नेता वोट मांगने नहीं, बल्कि जादू-टोना करवाने आते हैं। गांव के तांत्रिक कैमरे पर नेताओं के नाम नहीं बताते। कैमरा बंद होने पर एक शख्स दावा करता है कि विधायक पीजूष हजारिका अक्सर यहां आते हैं। 10 दिन पहले भी परिवार के साथ आए थे। जीत के लिए तंत्र करवाया। हमने पूछा: पूजा के लिए कितने पैसे देते हैं? जवाब मिला: हम पैसा नहीं मांगते। पूजा कराने वाला इच्छा से जो दे, दे। विधायक से पैसे नहीं लेते।

हर घर में तांत्रिक, रिकॉर्ड रखने वाले विपुल मेधी

गांव के अंदर कुछ दुकाने हैं। इनमें से एक विपुल मेधी की हार्डवेयर की दुकान है। विपुल गांव के सबसे बड़े तांत्रिक परिवार से हैं, जो पीढ़ियों से तंत्र साधना करता आ रहा है। 45 साल के विपुल को उनके पिता ने यह विद्या सिखाई।

विपुल बताते हैं कि गांव के हर घर में एक तांत्रिक है। लोग बीमारी या मानसिक समस्या जैसी परेशानियों के लिए आते हैं। कुछ दुश्मन को मारने का काम भी लाते हैं, लेकिन हम गलत काम के लिए मना कर देते हैं। पूजा से पहले उनकी मंशा पूछते हैं। मैंने डायरी बनाई है, जिसमें तंत्र साधना के लिए आने वालों के नाम लिखता हूं, ताकि कोई गलत काम करने आए तो पता रहे।

नेता भी आते हैं? विपुल मेधी बताते हैं कि नेता, बड़े लोग सब आते हैं। सबकी अपनी समस्याएं होती हैं। कोई किसी को हराने के लिए आए, तो हम भगा देते हैं।

पुराने किस्से: मोहम्मद शाह और औरंगजेब की सेना

विपुल के चैंबर के बाहर गांव के लोग बैठे थे। कैमरे पर नहीं बोले, लेकिन पुराने किस्से सुनाने लगे। एक बुजुर्ग बोले: 'दिल्ली सल्तनत के मुहम्मद शाह ने 1337 में यहां चढ़ाई की थी। एक लाख घुड़सवार लेकर आए थे। मायोंग के जंगलों में पूरी सेना गायब हो गई।'

‘मुगल बादशाह औरंगजेब की तरफ से जयपुर के राजा राम सिंह ने भी हमला किया था। वह मायोंग के बारे में सुन चुका था। तब मायोंग के जादू की खबर देशभर में फैली थी। हारने की नौबत आई तो राम सिंह को संधि करके लौटना पड़ा। गांव में खुदाई में पुरानी तलवारें और मंत्र लिखी तांबे की प्लेट मिलीं, जो म्यूजियम में रखी हैं।’

इंसानों की बलि और श्मशान में साधना

गांव से एक किमी दूर जंगल में मंदिर है। लोग बताते हैं कि 18वीं सदी तक तंत्र साधना के लिए इंसानों की बलि दी जाती थी। अंग्रेजों ने रोक लगा दी। कच्चे रास्ते से मंदिर तक पहुंचे। यहां एक बड़ी चट्टान और एक कुंड है, जिससे लोग पानी लेते हैं।

वापस गांव पहुंचे और जंतू मंडल से मिले। वे गांव के सबसे बुजुर्ग तांत्रिक हैं, उम्र 100 साल। 14 साल के थे, तभी से तंत्र साधना कर रहे हैं। इस काम से घर नहीं चलता, इसलिए बाकी परिवार खेती करता है। जंतू अमावस्या और पूर्णिमा को श्मशान जाते हैं। वे कहते हैं, ‘मैं सिर्फ बीमार लोगों का इलाज करता हूं।’

क्या कोई गलत इरादे से पूजा कराने आता है? जंतू कहते हैं, ‘हां, लोग आते हैं, लेकिन मैं उनका काम नहीं करता। बोल देता हूं कि मुझे ये सब नहीं आता।’

नेता भी आते हैं? जंतू दावा करते हैं कि दिल्ली और असम के कुछ नेता आए, लेकिन जीत-हार के लिए उपाय नहीं बताते।

नई पीढ़ी और तंत्र सीखने वाले फकन बोरो

गांव के मंदिर में 25 साल के फकन बोरो मिले, मायोंग के रहने वाले। स्कूल जाते थे लेकिन पढ़ाई बीच में छोड़ दी। 3 महीने पहले साधना शुरू की। वे कहते हैं कि नई पीढ़ी विद्या से दूर जा रही है। लोग नौकरी और दूसरे कामों में लग रहे हैं। उन्हें ईश्वर की महिमा यहां खींच लाई।

फकन बताते हैं, ‘यहां कई तरह की तांत्रिक परंपराएं हैं। अमावस्या पर तांत्रिक शरीर में छेद या आग के साथ पूजा करते हैं। ये सब बिना मंत्र नहीं होता, वरना जान जा सकती है।’

Black Magic in Village: Tantrik Election Secrets Exposed: फकन दावा करते हैं कि गांव में काशी से कश्मीर तक लोग आते हैं। कोई तंत्र सीखने, कोई वशीकरण, कोई मारण सीखने आता है। हालांकि, सरकार ने इस पर बैन लगा दिया है।

मायोंग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और म्यूजियम

Black Magic in Village: Tantrik Election Secrets Exposed: मायोंग पहले छोटा राज्य था। इसके आखिरी राजा बरूआ या देका परिवार से थे। फिलहाल कोई राजा नहीं है। सांस्कृतिक रूप से एक व्यक्ति को राजा की उपाधि दी जाती है, जो वर्तमान में मयूरभंज नारायण के पास है। वे म्यूजियम के बाहर साधारण वेशभूषा में बैठे थे। हमने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन वे तैयार नहीं हुए और चले गए।

Black Magic in Village: Tantrik Election Secrets Exposed: मायोंग का म्यूजियम 2002 में बना। इसमें तंत्र-मंत्र की किताबें, हथियार और पुरानी चीजें रखी हैं। डॉ. उप्पल नाथ म्यूजियम के फाउंडर हैं। वे बताते हैं, ‘लोककथाओं के मुताबिक, मायोंग का संबंध भीम और हिंडिंबा के बेटे घटोत्कच से है। घटोत्कच और उसके वंशज तंत्र शक्तियों में निपुण थे और यहीं रहते थे।’

‘एक मान्यता है कि मायोंग शब्द माया से बना है, यानी यह भ्रम और जादू की भूमि है। मायोंग का संबंध कामाख्या मंदिर से भी है, जो तंत्र साधना का बड़ा केंद्र है। कामाख्या मुख्य केंद्र और मायोंग उसका सब-सेंटर था।’

महिलाओं की बात: बदलाव और बच्चों के लिए रोजगार

Black Magic in Village: Tantrik Election Secrets Exposed: 56 साल की निरुपमा देवी कहती हैं कि मायोंग में बदलाव हो रहा है। गांव के लड़के बाहर जाकर नौकरी कर रहे हैं। नई पीढ़ी पढ़ाई और तकनीक की ओर बढ़ रही है। कंप्यूटर सिखाने के लिए स्कूल खुला है।

Black Magic in Village: Tantrik Election Secrets Exposed: बच्चे अब पुराने कामों से हटकर नए काम करना चाहते हैं। चुनाव पर निरुपमा कहती हैं कि नेता खुद नहीं आते, उनके कार्यकर्ता आते हैं। लोग मदद करने वाले को वोट देते हैं।

Black Magic in Village: Tantrik Election Secrets Exposed: 50 साल की नीलम मुनि देवी का बेटा ITI में पढ़ाई कर रहा है। वे चाहती हैं कि पढ़ाई के बाद बेटे की नौकरी लग जाए। चुनाव पर कहती हैं, ‘गांव में महिलाओं को कोई खास दिक्कत नहीं है। हम मर्जी से वोट डालते हैं। चाहते हैं कि बच्चे को यहीं नौकरी मिले, ताकि बाहर जाने की जरूरत न पड़े।’

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन