Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Lok Sabha Elections Result 2024: चुनावी रेस में 17 पूर्व मुख्यमंत्री, जानिए भूपेश, दिग्विजय, शिवराज और खट्टर की सीटों का हाल...

MP CG Times / Tue, Jun 4, 2024

Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव की 543 में से 542 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. इस चुनाव में 17 पूर्व मुख्यमंत्री भी रेस में हैं, जिनकी साख दांव पर लगी है. जिनमें से कई पूर्व सीएम आगे चल रहे हैं और कई पिछड़ भी चुके हैं. ऐसे में इन सीटों पर सबकी नजर बनी हुई है.

जालंधरः पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर सीट से चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को 1.75 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव हरा दिया है. राजनंदगांवः छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल राजनंदगांव से पीछे चल रहे हैं. बीजेपी उम्मीदवार संतोष पांडे साढ़े 31 हजार वोटों की लीड बनाए हुए हैं. राजगढ़ः एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 72 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं. बीजेपी उम्मीदवार रोडमल नागर पहले नंबर पर हैं. रत्नागिरी-सिंधुदुर्गः महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी उम्मीदवार नारायण राणे 52 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. इस सीट से शिवसेना (ठाकरे गुट) के उम्मीदवार विनायक राउत दूसरे नंबर पर हैं. त्रिपुरा पश्चिमः त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार बिप्लव कुमार देव लगभग छह लाख वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार आशीष कुमार साहा हैं. कन्नौजः उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 87 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं. बीजेपी के सुब्रत पाठक दूसरे नंबर पर हैं. हरिद्वारः उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत लगभग 95 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र रावत हैं. बेलगामः कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी उम्मीदवार जगदीश शेट्टार आगे हैं. उन्हें अब तक 4.58 लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं. कांग्रेस के मृणाल हेब्बालकर 77 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं. हावेरीः कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार बसवराज बोम्मई और कांग्रेस उम्मीदवार आनंदस्वामी के बीच 29 हजार वोटों का अंतर है. बोम्मई को अब तक 6.47 लाख तो आनंदस्वामी को 6.18 लाख वोट मिल चुके हैं. मांड्याः कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी 2.82 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस के वेंकटरमाने गौड़ा हैं. विदिशाः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से चुनाव लड़ रहे हैं. वो 6.31 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस उम्मीदवार प्रतापभानू शर्मा को अब तक 2.18 लाख वोट ही मिले हैं. अरुणाचल वेस्टः इस सीट से अरुणाचल के पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार नबाम टुकी बीजेपी उम्मीदवार किरेन रिजिजू से पीछे चल रहे हैं. किरेन रिजिजू 95 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. डिब्रूगढ़ः बीजेपी नेता और असम के सीएम रहे सर्बानंद सोनोवाल 2.27 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर असम जातीय परिषद के उम्मीदवार लुरिनज्योति गोगोई हैं. करनालः इस साल मार्च में ही हरियाणा के सीएम पद से इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे मनोहर लाल खट्टर 1.80 लाख वोटों से आगे हैं. कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा दूसरे नंबर पर हैं. बारामूलाः जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला लगभग डेढ़ लाख वोटों से पीछे हैं. उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल राशिद शेख से कड़ी टक्कर मिल रही है. अनंतनाग-राजौरीः जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती 2.36 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से पीछे चल रहीं हैं. यहां से पहले नंबर पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार मियां अल्ताफ अहमद हैं. खूंटीः बीजेपी उम्मीदवार और झारखंड के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा 97 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं. कांग्रेस उम्मीदवार काली चरण मुंडा पहले नंबर पर बने हुए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन