Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: बिरयानी खाकर फूड पॉइजनिंग का शिकार हुई 20 साल की लड़की की मौत, जानें पूरा मामला

News Desk / Sat, Jan 7, 2023


केरल में बिरयानी खाकर कथित तौर पर फूड पॉइजनिंग का शिकार हुई एक लड़की की मौत की खबर आई है। 20 साल की इस लड़की ने न्यू ईयर ईव यानि 31 दिसंबर 2022 की रात को एक रेस्तरां से बिरयानी मंगवाई थी। जिसको खाने के बाद इसकी तबियत खराब हो गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। तब से लेकर अब तक युवती का इलाज चल रहा था और अब इसकी मौत की खबर है। 

नए साल के एक दिन पहले केरल के कासारगोड में एक लोकल रेस्तरां से अंजु श्रीपार्वती ने 31 दिसंबर को ऑनलाइन ऑर्डर कर कुझीमांथी नामक लोकल बिरयानी डिश का ऑर्डर दिया था। इसे रोमनसिया नामक रेस्तरां से ऑर्डर किया गया था। हमारी सहयोगी वेबसाइट के हवाले से प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर से ही युवती का इलाज चल रहा था जिसकी अब मृत्यु हो गई है। इसके चलते परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। युवती शनिवार की सुबह दुनिया से चल बसी। पुलिस की ओर से फोरंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। 

युवती का इलाज वहां के एक लोकल प्राइवेट अस्पताल से चल रहा था। उसके बाद उसे मंगलुरू, कर्नाटक के एक अस्पताल में ले जाया गया। घटना के संबंध में फूड सेफ्टी कमिश्नर को भी निर्देश जारी किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट (FSSA) के तहत उस होटल का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है, जिससे यह बिरयानी ऑर्डर मंगवाया गया था।  

गौरतलब है कि न्यू ईयर ईव पर भारत में बिरयानी को खूब ऑर्डर किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक अकेले फूड डिलीवरी ऐप स्विगी (swiggy) से ही 3.5 लाख बिरयानी के ऑर्डर डिलीवर किए गए थे। इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में यहां कोझीकोड में ही एक नर्स फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई थी और उसकी मौत हो गई थी। नर्स कोट्टायम के मेडिकल कॉलेज से थी। कथित तौर पर एक फूड शॉप से खाना खाने पर उसकी मौत की वजह बताई गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन