Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

3 दिन तक घर में सड़ती रहीं 5 लाशें : पति ने बच्चों को जहर देकर पत्नी की हत्या की, फिर खुद फंदे से लटका, शादी कार्ड देने आए युवक से खुला राज

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले अपने तीन बच्चों को जहर दिया, फिर पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद फंदे से लटककर जान दे दी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब शनिवार शाम एक युवक शादी का कार्ड देने उनके घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने और काफी देर तक आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पड़ोसियों ने बताया कि घर में पिछले तीन दिनों से कोई हलचल नहीं थी। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

दरवाजा काटकर अंदर घुसी पुलिस

पुलिस ने छेनी-हथौड़े से लोहे का दरवाजा काटकर घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य भयावह था। पति का शव फंदे से लटका मिला। पास ही बेड पर तीनों बच्चों के शव पड़े थे, जबकि नीचे फर्श पर पत्नी का शव मिला। बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहर देने की आशंका जताई जा रही है।

मृतकों की पहचान श्यामवीर (50), पत्नी रामश्री (48), बेटियां प्राची (12), आकांक्षा (10) और बेटे गिरीश के रूप में हुई है। मामला कासगंज कोतवाली क्षेत्र का है।

रविवार को अंतिम संस्कार

रविवार सुबह परिवार का अंतिम संस्कार किया गया। पति-पत्नी का दाह संस्कार एक ही चिता पर किया गया, जबकि तीनों बच्चों को दफनाया गया। श्यामवीर के भाई देशराज ने अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं।

आर्थिक तंगी और बीमारी की चर्चा

घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे DIG प्रभाकर चौधरी, DM प्रणय सिंह और SP अंकिता शर्मा ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।

DIG प्रभाकर चौधरी ने बताया कि स्थानीय लोग आर्थिक तंगी को घटना की संभावित वजह बता रहे हैं। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार बेटे की न्यूरो समस्या से परेशान था। इलाज में काफी खर्च हो रहा था। घर के अंदर का दृश्य देखकर लग रहा था कि कई दिनों से खाना नहीं बना था।

10×10 के कमरे में रहता था परिवार

श्यामवीर की शादी 13 साल पहले हुई थी। वह अमांपुर में पेट्रोल पंप के पीछे किराए के मकान में रहता था। आगे के कमरे में वेल्डिंग की दुकान चलाता था, जबकि पीछे 10×10 के कमरे में परिवार के साथ रहता था।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसने पड़ोसी से एक हजार रुपए उधार लिए थे और आर्थिक मदद की गुहार भी लगाई थी। पारिवारिक सहयोग न मिलने से वह मानसिक रूप से तनाव में था।

पुलिस की जांच जारी

फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन