Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Indonesia Earthquake : वीडियो में देखें भूकंप से तबाही का मंजर, खून से लथपथ रोते बिलखते लोग

News Desk / Mon, Nov 21, 2022


Indonesia Earthquake : इंडोनेशिया में बड़ा भूकंप आया है। वहां के जावा द्वीप में तेज भूकंप की वजह से अबतक 56 लोगों की जान चली गई है और 300 से ज्‍यादा लोग घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिएक्‍टर स्‍केल पर 5.4 तीव्रता वाले भूकंप ने जावा द्वीप में काफी तबाही मचाई है। लोगों ने काफी तेज झटके महसूस किए। बड़ी इमारतें हिलने लगीं और लोग जान बचाने के लिए खाली जगहों की ओर भागे। इस भूकंप का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोगों को चीखते-पुकारते हुए देखा जा सकता है। भूकंप की वजह से कई घर ढह गए हैं। लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं।  

इंडोनेशिया की धरती बीते शुक्रवार को भी कांपी थी, जब राजधानी जकार्ता में भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 6.6 मापी गई थी। हालांकि उसमें ज्‍यादा नुकसान नहीं हुआ, क्‍योंकि भूकंप का केंद्र जमीन से काफी अंदर था। आज जावा द्वीप में आए भूकंप ने जानमाल का नुकसान किया है। 
 

इसका एक 45 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में टूटे हुए घरों को देखा जा सकता है। पक्‍के मकान भी क्षतिग्रस्‍त हुए हैं। महिलाएं, बच्‍चे, युवक चीख पुकार रहे हैं। लोग रो रहे हैं। ऐसा लगता है कि कुछ लोग घरों में दबे हुए हो सकते हैं। अपनी आंखों के सामने आशियाने को उजड़ता हुआ देखकर लोगों के आंसू रुक नहीं रहे। कुछ लोग खून से लथपथ भी दिखाई दे रहे हैं। 

इंडोनेशिया की स्‍थानीय मीडिया ने बताया है कि भूकंप से चिआनजूर में कई इमारतें और उनकी छतों को नुकसान पहुंचा है। लोगों को अलर्ट किया गया है कि भूकंप के और झटके अभी महसूस किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि मरने वालों की तादात बढ़ सकती है। 

गौरतबल है कि भारत में भी बीते दिनों भूकंप के झटके महसूस किए थे। राजधानी दिल्‍ली समेत यूपी और उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इनका केंद्र नेपाल में था, जहां जानमाल का थोड़ा बहुत नुकसान हुआ था। 
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन