Logo
Breaking News Exclusive
केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, मेमन बोले- पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा काम रात में महिला और पुरुष का कत्ल, कातिलों ने कुल्हाड़ी से काटा, जानिए खौफनाक कत्ल की कहानी मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, मेमन बोले- पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा काम रात में महिला और पुरुष का कत्ल, कातिलों ने कुल्हाड़ी से काटा, जानिए खौफनाक कत्ल की कहानी मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ?

: Ind vs Aus Ravindra Jadeja: रवीन्द्र जड़ेजा की ‘सर’ वाली वापसी, 11वीं बार लिए टेस्ट मैच में 5 विकेट

Ind vs Aus Ravindra Jadeja: नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Stadium) में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरूआत हो चुकी है। टेस्ट मैच के पहले दिन भारत मजबूत स्थिति में दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में निपटाने के बाद 100 रन पीछे हैं जबकि, भारत के पास अभी 9 विकेट सुरक्षित है।

जड़ेजा ने लिए 5 विकेट

बता दे कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने शानदार गेंदबाजी की और पांच विकेट अपने नाम किए। जडेजा के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने कंगारू टीम को सिर्फ 177 रन पर रोक दिया। जडेजा ने इस पारी में 47 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 11वीं बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनाम किया। रवींद्र जडेजा पांच महीने बाद देश के लिए कोई मैच खेल रहे थे, लेकिन उनकी गेंदबाजी देखकर ऐसा नहीं लगा कि वह चोट के कारण इतने लंबे समय तक मैच नहीं खेले हैं।

22 ओवर में डाले 8 मेडन

जडेजा ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में खेलकर अपनी फॉर्म और फिटनेस दोनों साबित की थी। अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ मैच में पांच विकेट लेकर टीम में फिर से अपनी जगह पक्की कर ली है। रवींद्र जडेजा ने इस मैच में कुल 22 ओवर की गेंदबाजी की और आठ मेडन ओवर किए। हालांकि, उन्होंने तीन नो गेंद की और उन्हें इस कमजोरी पर काम करना होगा। दिन के दूसरे सत्र में लय पकड़ने वाले जडेजा ने पहले स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschange) के बीच 82 रन की साझेदारी तोड़ी। उन्होंने इस पारी में सबसे ज्यादा 49 रन बनाने वाला लाबुशेन को अपना पहला शिकार बनाया और अगली ही गेंद में मैट रेनशॉ को भी आउट कर दिया। जडेजा ने इसके बाद 37 रन बनाने वाले स्टीव स्मिथ को आउट किया। फिर टोड मर्फी (Todd Murphy) को खाता भी नहीं खोलने दिया। 31 रन बनाने वाले हैंड्सकॉम्ब उनका पांचवां शिकार बने। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में कुल चार बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा पार किया और इनमें से तीन जडेजा का शिकार बने।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन