Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: स्मार्टवॉच का दुनिया में सबसे बड़ा मार्केट बना भारत

News Desk / Wed, Nov 30, 2022


पिछले कुछ वर्षों में देश में स्मॉर्टवॉच की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टवॉच के ग्लोबल मार्केट में भारत टॉप पर पहुंच गया। स्मार्टवॉच की ग्लोबल शिपमेंट्स में से लगभग 30 प्रतिशत देश में आई हैं। इस सेगमेंट में तीसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 171 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ भारत ने अन्य ग्लोबल मार्केट्स को पीछे छोड़ दिया है। 

स्मार्टवॉच की बिक्री बढ़ाने में Noise, Fire-Boltt और Boat जैसे अफोर्डेबल ब्रांड्स का बड़ा योगदान रहा। डेटा और एनालिटिक्स फर्म Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टवॉच के ग्लोबल मार्केट में नॉर्थ अमेरिका और चीन से भारत आगे रहा है। नॉर्थ अमेरिका में स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स 25 प्रतिशत और चीन में 16 प्रतिशत रही। बजट स्मार्टवॉच के सेगमेंट में इनोवेशन बढ़ने से डिमांड में तेजी आई है। स्मार्टवॉच को दो कैटेगरी में रखा गया है - हाई लेवल OS स्मार्टवॉच और बेसिक स्मार्टवॉच। 

OS स्मार्टवॉचेज में Apple और Samsung ग्लोबल लेवल पर एपल वॉच और गैलेक्सी वॉच की रेंज के साथ आगे हैं। इसके बाद Huawei, Amazfit और Garmin हैं। हालांकि, भारत में इस सेगमेंट की बिक्री बढ़ाने वाली बेसिक स्मार्टवॉच कैटेगरी में ऐसी स्मार्टवॉच शामिल हैं जो बेसिक ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर चलती हैं और इनमें अतिरिक्त ऐप्स को डाउनलोड करने के लिए सपोर्ट नहीं होता। इस सेगमेंट में ग्लोबल लेवल पर Noise, Fire-Boltt और Boat आगे हैं। चाइनीज कंपनी Xiaomi और Huawei की भी इस सेगमेंट में मौजूदगी है।

Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया है कि बेसिक स्मार्टवॉच कैटेगरी में Noise ने Fire-Boltt को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। हाई लेवल स्मार्टवॉचेज में एपल की वॉच को पसंद किया जाता है। हालांकि, इसका प्राइस अधिक होने के कारण यह बिक्री के लिहाज से अफोर्डेबल वॉचेज से काफी पीछे है। पिछले महीने Gizmore ने अपनी स्मार्टवॉच रेंज को बढ़ाते हुए नई फ्लैगशिप AMOLED स्मार्टवॉच Gizmore Glow Luxe को लॉन्च किया था। पुरुषों के लिए खासतौर पर डिजाइन की गई यह Glow Luxe स्मार्टवॉच मेड-इन-इंडिया है। यह क्लासिक लुक के साथ स्मार्ट फीचर्स से लैस है। इसमें 1.32 इंच का सर्कुलर फुल टच एचडी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 390x390 पिक्सल का है और यह 500 NITS तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन