Logo
Breaking News Exclusive
हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच

: T20 World Cup: भारत को मिली पहली जीत, अफगानिस्तान को 66 रनों से दी मात, ये रहे मैच के हीरो

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2021 का 33वां मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज कर ली है. भारत ने पहले खेलते हुए 210 रन बनाए थे. जवाब में अफगानिस्तान की टीम 7 विकेट पर 144 रन ही बना सकी. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3, रविचंद्रन अश्विन ने और जडेजा व बुमराह ने एक-एक विकेट अपने नाम किए. टॉस हारकर पहले खेलने उतरी भारतीय टीम ने पिछली दो हार के बाद आज जबरदस्त वापसी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम को भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए. जिससे पावर प्ले में अफगानिस्तान की टीम ने विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए. इस दौरान हजरतुल्लाह जजई (13) और मोहम्मद शहजादी (0) रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज एक चौके और दो छक्कों की मदद से 10 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए. चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने गुलाबदीन नायब तीन चौके मारकर 20 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद पांचवें और छठे नंबर पर आए नजीबुल्लाह जादरान और कप्तान मोहम्मद नबी ने मिलकर कुछ रन टीम के लिए जोड़े. जिससे टीम का स्कोर 11 ओवरों में 65 रन पर पहुंच गया. इस बीच जादरान एक छक्के की मदद से 13 गेंदों में 11 बनाकर अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए. इस समय तक टीम ने 13 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए. इसके बाद करीम जनत और कप्तान नबी के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिली. दोनों ने मिलकर 38 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसके बाद कप्तान नबी दो चौके एक छक्के की मदद से 32 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हो गए. साथ ही राशिद खान (0) भी जल्दी चलते बने. जनत तीन चौके और दो छक्के की मदद से 22 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए, जिसे टीम का स्कोर 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी. इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत जबरदस्त रही और उन्होंने अपने पावर प्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 53 रन बनाए. रोहित और राहुल ने धुआंधार तरीके से टीम के लिए रन जोड़े. भारत ने 10 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 85 रन बनाए. अफगानिस्तान के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए रोहित ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही टीम का स्कोर 11 ओवरों में 100 के पार पहुंच गया. वहीं राहुल ने भी तेज गति से रन बनाते हुए 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. 15वें ओवर में रोहित ने आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से 47 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हो गए. जल्द ही राहुल भी छह चौके और दो छक्कों की मदद से 48 गेंदों में 69 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. तीसरे और चौथे स्थान पर आए ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए बड़े-बड़े शॉर्ट लगाए. जिससे टीम का स्कोर 18 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 175 रन के पार पहुंच गया. इसी के साथ पंत ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 13 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए. वहीं, आखिरी के ओवरों में पांड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए चार चौके और दो छक्कों की मदद से 13 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए. दोनों ने मिलकर 21 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी की. जिससे भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 210 रन पर पहुंच सका. वहीं अफगानिस्तान के गेंदबाज करीम जनत और गुलाबदीन नायब को एक-एक विकेट मिला. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन