Logo
Breaking News Exclusive
केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, मेमन बोले- पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा काम रात में महिला और पुरुष का कत्ल, कातिलों ने कुल्हाड़ी से काटा, जानिए खौफनाक कत्ल की कहानी मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, मेमन बोले- पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा काम रात में महिला और पुरुष का कत्ल, कातिलों ने कुल्हाड़ी से काटा, जानिए खौफनाक कत्ल की कहानी मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ?

: Ind vs Aus Nagpur Test Live: किंग कोहली के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, इंटरनेशल क्रिकेट का 100वां कैच छोड़ा

Ind vs Aus Nagpur Test Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर (Nagpur Test Live) में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy 2023) के पहले मैच की शुरुआत टीम इंडिया के लिहाज से काफी अच्छी हुई। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने शुरुआती तीन ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर दिया। सिराज ने दूसरे ओवर में उस्मान ख्वाजा को वापस पवेलियन भेजा, जबकि शमी ने अगले ही ओवर में डेविड वार्नर (David Warner) को क्लीन बोल्ड कर दिया।

कोहली ने छोड़ा स्मिथ का कैच

दोनों ही ऑस्ट्रेलियन ओपनरों ने एक-एक रन बनाया। इसके बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली ने स्लिप में स्टीव स्मिथ का कैच छोड़ दिया। विराट कोहली (Virat Kohli) को वैसे तो क्रिकेट के हर फॉर्मेट में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता है। लेकिन पिछले कुछ समय से कोहली ख़राब फील्डिंग के चलते सवालों के घेरे में खड़े हैं।

कोहली के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

बता दें कि, कोहली को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में स्लिप (Virat kohli Dropped Catch) में लगाया गया और इस दौरान उनकी तरफ से ख़राब फील्डिंग का नजारा देखने को मिला। अब इस ख़राब फील्डिंग के चलते विराट कोहली ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड (Virat kohli Record) दर्ज कर लिया है। भारत की ओर से, जब अक्षर पटेल 16वां ओवर डालने के लिए आए तो इस दौरान उनकी पहली ही गेंद पर स्मिथ ने एक शॉट खेलना चाहा लेकिन वह गेंद पीछे खड़े विराट कोहली के पास गई। लेकिन इस दौरान कोहली इस कैच को पकड़ने में नाकामयाब रहे। बता दें कि यह कोहली का इंटरनेशल करियर का 100वां कैच था जो उन्होंने छोड़ा। इससे पहले भी विराट कई बार कैच छोड़ चुके हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन...

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन