Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

: Ind vs Aus Nagpur Test Live: पहले दिन बैकफुट पर कंगारू, भारत की मजबूत शुरूआत, बस 100 रन पीछे

Ind vs Aus Nagpur Test Live: नागपुर टेस्ट मैच के पहले दिन भारत मजबूत स्थिति में दिख रहा है। भारत ऑस्ट्रेलिया से मात्र 100 रन पीछे हैं। अभी भारत के पास 9 विकेट सुरक्षित हैं। बता दे कि, बॉर्डर गावस्कर ट्राफी (Border Gavaskar Trophy 2023) के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए यह फैसला खराब साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर से स्पिन के सामने घुटने टेक गई। भारत के लिए रवीन्द्र जड़ेजा (Ravindra Jadeja) 5 और अश्विन (R Ashwin) ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा तेज गेंदबाद सिराज (Mohammed Siraj) और शमी (Mohammed Shami) ने भी एक-एक विकेट लिया। भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 56 रन और रविचंद्रन अश्विन बगैर खाता खोले नाबाद हैं। जबकि केएल राहुल (KL Rahul) 20 रन बनाकर टॉड मर्फी (Todd Murphy) का शिकार हुए। भारतीय टीम पहली पारी में अब भी ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 100 रनों से पीछे है।

केएल राहुल फिर हुए फ्लॉप

भारतीय टीम के उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। केएल ने 71 बॉल खेलीं और सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए। डेब्यू मैच खेल रहे टॉड मर्फी ने उन्हें अपना शिकार बनाया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने नागपुर टेस्ट की पहली पारी में धमाकेदार अंदाज में फिफ्टी लगाई। यह उनके करियर की 15वीं फिफ्टी है और उन्होंने 66 बॉल पर यह फिफ्टी पूरी की। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भरोसेमंद बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschange) ने 49 रन बनाए। उपकप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने 37, पीटर हैंडसकॉम्ब 31 और एलेक्स कैरी ने 36 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाड दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया।

सूर्यकुमार यादव और श्रीकर का डेब्यू

इस मैच से भारत की ओर से दो खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया है। ये दो खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और विकेटकीपर श्रीकर भरत (Srikar Bharat) हैं। भरत टीम इंडिया की ओर से पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। इससे पहले आईपीएल में वे 10 मुकाबले खेल चुके हैं। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव ने टी20 और वनडे में अपनी धाक जमाने के बाद भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू किया है। इसी के साथ उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। यादव दरअसल पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 30 की उम्र के बाद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है। इस मैच से ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर टॉड मर्फी भी अपना टेस्ट डेब्यू किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन