Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Google की पेरेंट कंपनी Alphabet भी 10 हजार कर्मचारियों को निकालेगी!

News Desk / Tue, Nov 22, 2022


एक के बाद एक टेक कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी में लगी हुई हैं। हाल ही में दिग्गज कंपनियों ने जैसे, Meta, Amazon, Twitter ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब इसमें एक और बड़ी कंपनी का नाम शामिल हो गया है। कर्मचारियों की छंटनी करने वाली कंपनियों में अब Google की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) का नाम भी जुड़ गया है। खबर है कि अल्फाबेट (Alphabet) अपने 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। अगर ऐसा होता है कंपनी से लगभग 6% स्टाफ की छुट्टी की जा सकती है। ऐसा क्या कारण है कि अब एल्फाबेट भी अपने कर्मचारियों की संख्या घटाने पर मजबूर हो गई है। 

Google की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) ने अपने 10 हजार कर्मचारियों की छुट्टी करने का फैसला किया है। इनमें वे कर्मचारी शामिल होंगे जिनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय से कमजोर रहा है। Meta, Amazon, Twitter के बाद अल्फाबेट अगली टेक दिग्गज कंपनी है जो इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी अब अपने एम्प्लॉयज के लिए रैंकिंग और परफॉर्मेंस की नई व्यवस्था लागू करने जा रही है जिसके बाद कंपनी धीरे धीरे कमजोर एम्प्लॉयज को निकालना शुरू कर देगी। इसके लिए कंपनी के मैनेजर्स को उन 10 हजार कर्मचारियों की पहचान करने का निर्देश मिला है जिनकी परफॉर्मेंस बाकी एम्प्लॉयज की तुलना में कमजोर है। 

Alphabet के कुल स्टाफ की संख्या 1.87 लाख के लगभग बताई जाती है। अमेरिकी सिक्युरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने जो रिपोर्ट पिछले साल दी थी, उसके मुताबिक कंपनी ने 2 लाख 95 हजार 884 डॉलर अपने एम्प्लॉयज की सैलरी पर खर्च किए थे। अब इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी के पीछे की वजह भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एल्फाबेट के प्रॉफिट में भारी गिरावट आई है। कंपनी को इस साल प्रॉफिट में 27% का नुकसान हुआ है। थर्ड क्वार्टर में कंपनी को 14 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ बताया गया है। यह आंकड़ा पिछले साल हुए मुनाफे से 27 प्रतिशत कम है। 

इससे पहले भी कई बड़ी टेक कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं। Amazon ने अपने 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की बात कही है। 16 लाख से ज्‍यादा वर्कफोर्स वाली एमेजॉन में से 10 हजार लोगों को नौकरी से निकाले जाने की बात सामने आई है। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta layoffs) ने भी अपने 11 हजार कर्मचारियों को बाहर निकालने का फैसला लिया है। मेटा ने स्‍वीकारा है कि उसकी कमाई में गिरावट आई है। ट्विटर के 50 प्रतिशत स्थायी स्टाफ (लगभग 3,700 कर्मचारियों) को निकाला गया है। Snapchat की पैरेंट कंपनी Snap ने लगभग 1250 वर्कफोर्स को घटाया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन