Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Drishyam 2 ने पहले दिन 14 करोड़ से ज्यादा कमाकर भूल भुलैया 2 को छोड़ा पीछे, 'ब्रह्मास्त्र' के बाद साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म!

News Desk / Fri, Nov 18, 2022


अजय देवगन की ‘दृश्यम 2' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा का कलेक्शन किया है। 2015 में आई 'दृश्यम' की दूसरी इंस्टॉलमेंट 'दृश्यम 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म को उसी के मुताबिक ओपनिंग भी मिली है। दृश्यम 2 को क्रिटिक्ट और ऑडियंस दोनों ने ही पसंद किया है। फिल्म को अभिषेक पाठक ने निर्देशित किया है। अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना की एक्टिंग लोगों को दिल जीतने में कामयाब रही है। आइए आपको बताते हैं कि पहले दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया है। 

दृश्यम 2 का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद जबरदस्त रहा। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड कमाई कर ली थी। फिर जब अजय देवगन शुक्रवार यानि कल, 18 नवंबर को सिनेमाघरों में फिल्म के साथ पहुंचे तो उनकी दीवानगी सिर चढ़कर बोली। फिल्म ने बम्पर ओपनिंग की और पहले ही दिन 15 करोड़ के लगभग कलेक्शन कर लिया। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट के मुताबिक, दृश्यम 2 ने ओपनिंग डे पर 14.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म की लागत 50 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। इस लिहाज से देखा जाए तो दृश्यम 2 आने वाले तीन चार दिनों में ही अपनी लागत को पूरा कर लेगी। फैंस ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है और कहा है कि फिल्म 100 करोड़ के पार जानी तय है। 


दृश्यम 2 की रिलीज का आज दूसरा दिन है। ट्रेड ऐनालिस्ट्स के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन और ज्यादा बढ़ सकता है। दृश्यम 2 को भारत में 3302 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेश की बात करें तो फिल्म 858 स्क्रीन पर उतारी गई है। कुल मिलाकर फिल्म 4 हजार के लगभग स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। 15 करोड़ का आंकड़ा सिर्फ भारत का ही है। ओवरसीज के लिए फिल्म कलेक्शन की रिपोर्ट भी जल्द ही सामने होगी, जिसके बाद फिल्म की कमाई के आंकड़े काफी बढ़ने के आसार हैं। 
d4roeps8
पनोरमा स्टूडियो के प्रोडक्शन तले बनी दृश्यम ने शुक्रवार को 30-35% ऑक्यूपेंसी रेट हासिल किया था, जो अपने आप में बड़ी बात है। फिल्म के लिए कहा जा रहा है कि 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' के बाद यह ओपनिंग के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है। ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन 36 करोड़ की कमाई की थी। यह कलेक्शन फिल्म के सभी वर्जन का था। भूल भुलैया 2 को भी फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है। भूल भुलैया 2 ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इतना ही नहीं, तान्हाजी के बाद अजय देवगन की यह फिल्म ओपनिंग के लिहाज से 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन