: विराट कोहली के वनडे में सबसे तेज 14 हजार रन बनाए: सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय, पढ़िए IND-PAK मैच के रिकॉर्ड्स और फैक्ट्स
MP CG Times / Mon, Feb 24, 2025
Cricketer Virat Kohli scored the fastest 14 thousand runs in ODIs: चैंपियंस ट्रॉफी के हाई-वोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली के शतक की मदद से भारत ने दुबई स्टेडियम में 242 रनों के लक्ष्य को 45 गेंद शेष रहते एकतरफा अंदाज में हासिल कर लिया।
रविवार का दिन रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए रिकॉर्डों का दिन रहा। कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन बनाए। उन्होंने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा कैच भी लिए। रोहित ने वनडे में बतौर ओपनर सबसे तेज 9 हजार रन बनाए। भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 12वां टॉस गंवाया।
पढ़ें भारत-पाक मैच के टॉप फैक्ट्स और रिकॉर्ड...
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
पढ़ें भारत-पाक मैच के टॉप फैक्ट्स और रिकॉर्ड...
- कुलदीप यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 विकेट हासिल किए। उन्होंने सलमान आगा को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराकर यह उपलब्धि हासिल की। कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 6 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।
- हार्दिक पांड्या ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए। हार्दिक ने सऊद शकील को आउट कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने आज 2 विकेट लिए। हार्दिक ने बाबर आजम को भी आउट किया।
- विराट कोहली ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम अब 333 कैच हो गए हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन 261 कैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- विराट पाकिस्तान के खिलाफ सभी ICC टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में एक, टी20 वर्ल्ड कप में 3 और चैंपियंस ट्रॉफी में एक प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। उन्होंने एशिया कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ यह अवॉर्ड जीता है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन