Logo
Breaking News Exclusive
केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, मेमन बोले- पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा काम रात में महिला और पुरुष का कत्ल, कातिलों ने कुल्हाड़ी से काटा, जानिए खौफनाक कत्ल की कहानी मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, मेमन बोले- पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा काम रात में महिला और पुरुष का कत्ल, कातिलों ने कुल्हाड़ी से काटा, जानिए खौफनाक कत्ल की कहानी मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ?

: विराट ने की स्‍लेजिंग तो कांपने लगा नंबर-1 बल्‍लेबाज, हिम्‍मत जुटाकर लगाए छक्‍के पर छक्के, टीम को बनाया चैंपियन

News Desk / Wed, Mar 1, 2023


नई दिल्‍ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर अपनी पूरी एनर्जी लगाने के लिए जाने जाते हैं. विराट अक्‍सर मैदान पर जी जान लगा देते हैं. कप्‍तान बनने के बाद उनका आक्रामक रवैया काफी चर्चा का विषय बना था. ऑस्‍ट्रेलिया में टीम इंडिया ने पहली बार टेस्‍ट सीरीज जीती तो कंगारू टीम के प्‍लेयर विराट के उग्र व्‍यवहार से थर-थर कांपते दिखे. केवल विदेशी ही नहीं टीम इंडिया का स्‍टार बैटर भी विराट के गुस्‍से का शिकार हो चुका है. यह चैंपियन बल्‍लेबाज तब भारतीय टीम में डेब्‍यू नहीं कर पाया था. ऐसे में विराट की स्‍लेजिंग से वो मैदान पर ही थर-थर कांप रहा था. ये वाक्‍या सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के जीवन से जुड़ा है.

सूर्यकुमार यादव मौजूदा वक्‍त पर टी20 अंतरराष्‍ट्रीय रैंकिंग में पहले स्‍थान पर हैं. मैदान पर हर जगह चौके-छक्‍के लगाने की कला के कारण ही उन्‍हें मिस्‍टर 360 डिग्री प्‍लेयर भी कहा जाता है. उनका एक नाम स्‍कॉय भी है. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सूर्या कई मौकों पर अपनी टीम को चैंपियन बना चुके हैं. डेब्‍यू के एक साल बाद ही वो मोहम्‍मद रिजवान को पछाड़ते हुए टी20 क्रिकेट में वर्ल्‍ड नंबर-1 बैटर बन गए.

विराट का विकल्‍प भी हो गया तैयार! ईरानी ट्रॉफी में ठोका दोहरा शतक, BCCI से हरी झंडी मिलने का इंतजार

एंडरसन को पछाड़ रविचंद्रन अश्विन बने नंबर-1 टेस्‍ट गेंदबाज, फ्लॉप विराट कोहली को ICC ने दिया करंट

सूर्यकुमार यादव ने उस किस्से के बारे में बताया जब विराट कोहली ने उन्‍हें स्‍लेज किया. आईपीएल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के सामने साल 2020 के टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की चुनौती थी. दोनों टीमें लीग मैच खेल रही थी और करो-मरो जैसी स्थिति में थी. मुंबई की टीम 165 रनों के लक्ष्‍य का पीछा कर रही थी. टीम के लगातार विकेट भी गिर रहे थे.

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि मैच को जीतने के लिए विराट ने स्‍लेजिंग शुरू कर दी., “अलग ही लेवल पर था उनका स्‍लेजिंग. मैं उस वक्‍त खुद पर काफी फोकस था कि बॉस कुछ भी हो जाए अपना फोकस हटाना नहीं है. ये मैच तो जिताना ही है और बोलना कुछ भी नहीं है. बॉल गई उनके पास और उनका एक्‍शन शुरू हो गया. उस वक्‍त मेरी पूरी फटी हुई थी. अंदर से हार्ट-बीट एकदम फार्स्‍ट हो गई कि वो आदमी सामने से चलकर आ रहा है. वो भी कुछ नहीं बोल रहा चिंगम चबा रहा है और मैं भी कुछ नहीं बोल रहा हूं”

सूर्यकुमार यादव ने कहा, “अंदर से जोर-जोर से आवाजें आ रही थी कि मेरे भाई पैर पड़ता हूं तेरे. तुझे कुछ बोलना नहीं है बस. 10 सेकेंड का बात है. नया ओवर चालू हो जाएगा. वो सामने से पास हुए. अच्‍छा हुआ उस वक्‍त मेरा बैट जमीन पर गिर गया और आंख से आंख नहीं मिली. वहां से मैं निकला. इसके बाद पूरे गेम के दौरान मैंने विराट कोहली को एक बार भी देखा तक नहीं. चांस ही नहीं, मैं चुपचान नीचे देखकर बैटिंग करता रहा.”

इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली और मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई. सूर्या ने उस साल मुंबई को अपना 5वां आईपीएल खिताब जितने में भी मदद की.

Tags: Indian premier league, Suryakumar Yadav, Virat Kohli


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन