Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: फुटबॉल से था प्‍यार, नाली में गिरा तो बैटर से बन गया बॉलर, अब कंगारुओं के छुड़ा दिए छक्‍के

News Desk / Sun, Feb 26, 2023


हाइलाइट्स

14 साल की उम्र में अश्विन को लग गई थी गंभीर चोट
2 महीने तक बिस्‍तर से उठ नहीं पाए थे

नई दिल्‍ली. ऑस्ट्रेलिया की तैयारियां धरी की धरी रह गईं. 21 साल के स्पिनर महीश पिथिया, जिन्‍हें आर अश्विन का डुप्‍लीकेट कहा जा रहा था, वो भी कंगारुओं को ऑफ स्पिनर के कहर से बचाने में मददगार साबित न हो सके. आर अश्विन ने नागपुर में हुए पहले टेस्‍ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के 8 बैटर को चलता किया. वहीं, दिल्‍ली में उन्‍होंने 6 कंगारुओं को अपनी गेंदों का शिकार बनाया. अश्विन के अब तक के करियर को देखने के बाद आपको यह जानकार हैरानी हो सकती है कि गेंदबाजी उनकी पहली पसंद नहीं थी. वह मजबूरी में ऑफ स्पिनर बने.

अश्विन के पिता क्लब क्रिकेटर थे, जिस क्लब में वो खेलते थे, उसी से अश्विन ने भी अपने करियर की शुरुआत की. हालांकि, अश्विन का पहला प्‍यार क्रिकेट नहीं बल्कि फुटबॉल था. इत्‍तेफाकन वह क्रिकेट में आ गए. संयोग यही खत्‍म नहीं हुआ. अश्विन ने जब क्रिकेट खेलना शुरू किया तो वह बैटर बनना चाहते थे. 14 साल की उम्र में अश्विन नाली में गिर गए. इससे उनके पेल्विक एरिया में गंभीर चोट लग गई. अश्विन 2 महीने तक बिस्‍तर पर पड़े रहे. दोबारा खेलना शुरू करने पर उन्‍होंने बैटिंग की बजाए बॉलिंग पर फोकस किया.

ठोक चुके हैं 5 शतक
अश्विन टॉप ऑर्डर बैटर न पाने की कसर रह-रहकर निकालते रहते हैं. उन्‍होंने टेस्‍ट क्रिकेट में ना सिर्फ कई शानदार पारियां खेलीं बल्कि अहम मौकों पर अपनी बैटिंग से टीम को जीत भी दिलाई है. 90 टेस्‍ट में 463 विकेट लेने वाले अश्विन 5 शतक और 13 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

मुंबई इंडियंस के लिए IPL से पहले आई बुरी खबर… जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं बाहर.. टेंशन में फ्रेंचाइजी

सचिन से भी बड़ा ‘दर्द’ झेलने वाला क्रिकेटर, 98 पर था नाबाद, तभी बेदर्द कप्तान ने कर दी पारी घोषित

36 साल के ऑफ स्पिनर के नाम टेस्‍ट फॉर्मेट में 3103 रन दर्ज हैं. फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में अश्विन ने 7 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं. अश्विन ने चेन्नई के एसएसएल कॉलेज से इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक किया है. ऑफ स्पिनर ने अपनी बचपन की दोस्त प्रीति नारायणन से 2011 में शादी की.

Tags: India vs Australia, R ashwin, Team india


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन