Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

: कर्नाटक में बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का ‘कान पर फूल’ अभियान शुरू

News Desk / Sat, Feb 18, 2023


कर्नाटक में बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का ‘कान पर फूल’ अभियान शुरू

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का 'पोस्टर युद्ध' शुरू

बेंगलुरु:

कांग्रेस ने कर्नाटक में अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है. कांग्रेस ने शनिवार को बेंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ जिलों में बीजेपी के पोस्टर पर ‘कीवी मेले हूवा' (कान पर फूल) चिपकाकर भाजपा के खिलाफ 'पोस्टर युद्ध' शुरू कर दिया. यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब कांग्रेस के विधायकों ने सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं करने के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए एक दिन पहले विधानसभा के अंदर अपने कानों पर फूल लगाये थे.

यह भी पढ़ें

कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पार्टी ने अब सड़कों पर उतरकर ‘कीवी मेले हूवा' अभियान तेज कर दिया है. उसने कहा, ‘‘आज सुबह बेंगलुरु शहर और मंगलोर के कई हिस्सों में 'कीवी मेले हूवा' के पोस्टर भाजपा की 'अचीवमेंट वॉल' (उपलब्धि दीवार) पेंटिंग और पोस्टर के ऊपर देखे जा सकते हैं.' बयान में कहा गया है कि कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर 2018 के अपने घोषणापत्र के 90 प्रतिशत वादों को पूरा करने में विफल रहने और 2022-2023 के बजट के आवंटित धन का केवल 56 प्रतिशत उपयोग करने के लिए शुक्रवार को सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा था.

इसमें कहा गया है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार और अन्य पार्टी विधायकों ने अपने कानों पर फूल रखकर यह बात उजागर की कि भाजपा लोगों को 'फूल' (मूर्ख) बना रही है. 'कीवी मेले हूवा' एक पर्चा है जिसे भाजपा के पोस्टरों पर चिपकाया गया है जिसमें कान पर फूल लगा हुआ है.

कांग्रेस के पोस्टर भाजपा के उन पोस्टर पर दिखे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, उनके पूर्ववर्ती बी एस येदियुरप्पा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील को दिखाया गया है. कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कहा कि ये पोस्टर बेंगलुरु के जयमहल रोड और दक्षिण कन्नड़ जिले के कंकनाडी में देखे गए. प्रतिक्रिया में भाजपा ने कांग्रेस को एक भ्रष्ट पार्टी के रूप में चित्रित करने के लिए एक ट्विटर अभियान ‘‘थत्त अंता हेली'' (तुरंत जवाब दें) शुरू किया.

ये भी पढ़ें ; यूपी : बिना वैध दस्तावजों के भारत-नेपाल सीमा पार करने की कोशिश में चीनी नागरिक गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : यूपी के शैक्षणिक संस्थानों ने 75 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का किया गबन

Featured Video Of The Day

भगवान शिव के भक्त जरूर करें इन मंदिरों के दर्शन


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन