Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: MP-CG समेत देशभर में 40 ठिकानों पर CBI का छापा:​ 3 डॉक्टर समेत 6 लोग गिरफ्तार, रिश्वत लेकर मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में हेराफेरी की

CBI raids on locations in 6 states including MP Chhattisgarh: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मेडिकल कॉलेज की मान्यता रिपोर्ट को अनुकूल बनाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में तीन डॉक्टरों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को देशभर में एक साथ चलाए गए व्यापक अभियान के दौरान की गई। रिश्वत की राशि 55 लाख रुपये थी और यह बेंगलुरु में दी गई थी।

CBI के मुताबिक मामला छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़ा है। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने संस्थान के पक्ष में निरीक्षण रिपोर्ट देने के लिए आकलनकर्ताओं को रिश्वत दी और वैधानिक प्रक्रिया को प्रभावित किया। संस्थान के पदाधिकारी और बिचौलिए, निरीक्षण के लिए नियुक्त डॉक्टरों से संपर्क कर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

जाल बिछाकर रंगे हाथ गिरफ्तार

CBI ने पुख्ता सूचना मिलने पर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और रिश्वत के लेन-देन के दौरान सभी छह आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार लोगों में तीन डॉक्टर, संस्थान के पदाधिकारी और तीन बिचौलिए शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया जाएगा।

देशभर में छापेमारी और दस्तावेजी जांच

CBI ने सोमवार को कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। CBI के अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिएविभिन्न रणनीतियों काइस्तेमाल कर रहे थे।

मामले की जांच जारी

CBI ने स्पष्ट किया कि यह मामला मेडिकल शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार की जड़ तक जाने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। मामले की आगे की तलाशी, पूछताछ और दस्तावेजी जांच जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन