Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

: कुल्हाड़ी किलर और सिर कलम मर्डर मिस्ट्री: कातिल ने गुनिया को टंगिया से काटा, जानिए अमावस्या की रात क्यों खेला खूनी खेल ?

Beheaded corpse murder mystery in Rajendragram of Anuppur: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। एक कातिल ने झाड़ फूंक करने शख्स को कुल्हाड़ी से काट डाला। कातिल इतने गुस्से में था कि जब तक सिर धड़ से अलग नहीं हुआ, तब तक कुल्हाड़ी से काटा। इसके बाद हत्यारे ने पहचान छुपाने के लिए चेहरे को भी कुचल दिया। पूरा मामला राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के शिवरीचंदास का है।

बच्चे की सुराग से पकड़ा गया कातिल इस वारदात को सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट रहे थे, लेकिन एक बच्चे के दिए सुराग ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी। इस वारदात को अंधविश्वास के कारण अंजाम दिया गया है। हत्या की गुत्थी सुलझाने में मदद करने वाले बच्चे को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल ने बालक को 30000 रुपये का इनाम दिया है। https://mpcgtimes.com/mp-anuppur-dead-body-of-a-middle-aged-man-with-his-head-cut-off-was-found-in-rajendragram/ दरअसल, शिवरीचंदास में 12 फरवरी को रघुवर सिंह आयाम (48) का सिर कटा शव मिला था। पुलिस ने मामले में धारा 302 का अपराध अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। झाड़ फूंक से कम नहीं हुई समस्या जांच के बाद पता चला कि गांव का एक व्यक्ति पत्नी से अक्सर झगड़ा करता था। बच्चे भी बीमार रहते थे। इस पर वह गुनिया रघुवर से झाड़ फूंक कराने पहुंचा था, लेकिन इसके बाद भी उसकी समस्या कम होने की बजाय और बढ़ गई। बच्चे से मिले सुराग से मिला कातिल परिजनों और गांव के लोगों ने बताया कि रघुवर खेती-किसानी के अतिरिक्त झाड़ फूंक गुनिया का काम करता था। पुलिस ने जब मामले में पूछताछ शुरू की तो 14 साल के बालक ने रघुवर सिंह को गांव के ही भीमसेन परस्ते के साथ दुकान में आकर नारियल-अगरबत्ती लेने की जानकारी दी। 6 माह से पति पत्नी में चल रही लड़ाई इसी सुराग के आधार पर संदेही भीमसेन परस्ते से पूछताछ की गई तो उसने वारदात को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया।भीमसेन ने बताया कि पिछले 6 माह से भीमसेन और उसकी पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा होते रहता था। दोनों बच्चों की भी आये दिन तबीयत खराब रहती थी। ऐसे में वह रघुवर सिंह से झाड़ फूंक कराता था, लेकिन झाड़ फूंक करने के बाद समस्या घटने की बजाय और बढ़ गई। पत्नी छोड़कर चली गई मायके पति पत्नी में विवाद इतना बढ़ा कि 3 महीने पहले भीमसेन की पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई। बच्चे वैसे ही बीमार रहने लगे। इसलिए भीमसेन इसका जिम्मेदार रघुवर सिंह को मानता था। भीमसेन ने रघुवर की हत्या की साजिश रची। अमावस की रात उतारा मौत के घाट 9 फरवरी को भीमसेन रघुवर को झाड़ फूंक के बहाने से राजू सिंह के खेत में रोककर अपने घर से झाड़ फूक का सामान चावल आदि लेने पास ही मकान में चला गया। जहां से छिपाकर कुल्हाड़ी ले आया। रघुवर, राजू सिंह के खेत में खड़ा था उसके पास पहुंचकर खेत का पत्थर उठाकर रघुवर के मुंह पर मारा। इससे रघुवर अचेत होकर जमीन पर गिर गया। कुल्हाड़ी से गर्दन को काट डाला इसके बाद कातिल ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन के पीछे तब तक वार किया, जब तक उसकी गर्दन धड़ से अलग नहीं हो गई। मृतक की पहचान ना हो पाए इसके लिए आरोपी ने मृतक के जेब से उसका आधार कार्ड निकाल लिया। चेहरे को भी कुचल दिया। कुल्हाड़ी को बरामद किया गया पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले भीमसेन को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल हथियार कुल्हाड़ी, घटना के दौरान आरोपी के पहने कपड़े को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन