Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

बांग्लादेश में 18 दिन में 6 हिंदुओं को मार डाला : दुकानदार की धारदार हथियार से हत्या, कारोबारी को मारी गोली, विधवा से गैंगरेप भी

बांग्लादेश के नरसिंदी जिले में सोमवार रात एक हिंदू दुकानदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय शरत चक्रवर्ती मणि के रूप में हुई है। यह घटना पलाश उपजिला के चारसिंदूर बाजार की है, जहां मणि अपनी किराना दुकान चलाते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अज्ञात हमलावर अचानक दुकान पर पहुंचे और शरत चक्रवर्ती मणि पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मणि को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

फेसबुक पोस्ट में जताई थी हिंसा की आशंका

बताया जा रहा है कि 19 दिसंबर को शरत चक्रवर्ती मणि ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा कर देश में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई थी। उन्होंने अपने इलाके को “मौत की घाटी” तक बताया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

18 दिनों में छठे हिंदू की हत्या

यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि बीते 18 दिनों में यह छठा हिंदू व्यक्ति है, जिसकी हत्या बांग्लादेश में हुई है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जेसोर में भी हिंदू कारोबारी की गोली मारकर हत्या

इससे एक दिन पहले, 5 जनवरी को जेसोर जिले के मोनिरामपुर इलाके में एक और हिंदू व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक राणा प्रताप बैरागी कपलिया बाजार में आइस फैक्ट्री चलाते थे और एक स्थानीय अखबार के कार्यकारी संपादक भी थे।

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीन हमलावर उन्हें फैक्ट्री से बाहर बुलाकर एक गली में ले गए और सिर में नजदीक से गोली मार दी। मौके से पुलिस ने सात खाली कारतूस बरामद किए हैं।

हिंदू विधवा से गैंगरेप का मामला भी सामने आया

इसी बीच 3 जनवरी को बांग्लादेश के झेनाइदह जिले के कालीगंज इलाके में 44 वर्षीय एक हिंदू विधवा महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद महिला को पेड़ से बांधकर पीटा और उसके बाल काट दिए। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन