Logo
Breaking News Exclusive
3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी

: Virat Kohli vs Babar Azam: विराट कोहली से भी बड़े खिलाड़ी बनेंगे बाबर आजम, जानिए PSL टीम के मालिक ने क्यों दिया ऐसा कहा ?

Babar Azam will become a bigger player than Virat Kohli: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मौजूदा सीजन में स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर ने दो मैचों में सिर्फ 1 रन बनाए हैं। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ मैच में बाबर बिना खाता खोले मोहम्मद आमिर का शिकार बन गए। वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैच में बाबर एक रन बनाकर बेन ड्वारशुइस की गेंद पर आउट हो गए। बाबर के खराब प्रदर्शन का असर उनकी टीम पर भी पड़ा है और वह दोनों मैच हार गई है। सलमान ने बाबर के बारे में क्या कहा! अब कराची किंग्स के मालिक सलमान इकबाल ने बाबर आजम को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। सलमान इकबाल ने कहा है कि बाबर के फॉर्म में लौटने के बाद वह विराट कोहली से भी बड़े खिलाड़ी बन जाएंगे। इकबाल ने यह भी कहा कि जब बाबर वापसी करेंगे तो उनकी तुलना विव रिचर्ड्स और गैरी सोबर्स से की जाएगी। आपको बता दें कि पेशावर जाल्मी में जाने से पहले बाबर पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के लिए खेलते थे। सलमान इकबाल ने एआरवाई पॉडकास्ट में कहा, 'मैं आपको बता रहा हूं। मेरे शब्दों को याद रखिए... जब बाबर आजम दोबारा वापसी करेंगे तो वह विराट कोहली समेत दुनिया के किसी भी खिलाड़ी से बड़े खिलाड़ी होंगे। उनकी तुलना गैरी सोबर्स और सर विव रिचर्ड्स जैसे नामों से की जाएगी। उनमें क्लास एलिमेंट है। क्लास परमानेंट है, आप इसे बदल नहीं सकते। स्टाइल भी हमेशा परमानेंट होता है। वह वापसी करेंगे। वह धमाकेदार वापसी करेंगे।' बाबर आजम का आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक एशिया कप 2023 के दौरान आया था। तब उन्होंने मुल्तान के मैदान पर नेपाल के खिलाफ 151 रनों की पारी खेली थी। उस साल वनडे विश्व कप के बाद बाबर ने तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि, पिछले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में हुए टी20 विश्व कप से पहले बाबर व्हाइट बॉल क्रिकेट में पाकिस्तानी टीम के कप्तान बने थे। लेकिन टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने फिर से कप्तानी छोड़ दी। क्या हैं बाबर और कोहली के आंकड़े? बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करना उचित नहीं है। किंग कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों और शतकों के मामले में पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान से काफी आगे हैं। कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट, 302 वनडे और 125 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने क्रमश: 9230, 14181 और 4188 रन बनाए हैं। कोहली ने टेस्ट में 30, वनडे में 51 और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक लगाया है। दूसरी ओर, बाबर आजम ने पाकिस्तानी टीम के लिए अब तक 59 टेस्ट, 131 वनडे और 128 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में 4235, वनडे में 6235 और टी20 इंटरनेशनल में 4223 रन बनाए हैं। बाबर ने इस दौरान क्रमश: 9, 19 और 3 शतक भी लगाए हैं। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन