Logo
Breaking News Exclusive
पत्नी का कातिल फिर बना दरिंदा, महिला को मारकर जलाया, पढ़िए खौफनाक स्टोरी फोन पर बार-बार करती थी प्रपोज, इससे परेशान था युवक, मर्डर कर आराम से सो रहा था सड़क पर भिड़ी युवतियां, एक दूसरे को बाल खींच-खींचकर मारा, देखिए ये VIRAL VIDEO आज सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त, जानिए आपके शहर का भाव ? अगले हफ्ते होने वाली 4 आईपीओ की एंट्री, जान लीजिए इनवेस्टमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी एजुकेशन लोन सेक्टर को तगड़ा झटका, 30-50 फीसदी तक की गिरावट, जानिए क्या है वजह ? शेयर बाजार में रविवार को F&O और कमोडिटी में ट्रेडिंग, जानिए टाइमिंग और संडे को खुलने की वजह ? हर बिजनेस से मजबूत ग्रोथ, जियो बना सबसे बड़ा सहारा विजय केडिया की एंट्री, बल्क डील्स से इन शेयरों में हलचल लहू से सना चेहरा, टूटी नाक, आंखों में खून का थक्का, हिरोस पर बरसे लात-घूंसे-मुक्के, पढ़िए हॉस्टल की सीक्रेट फाइल पत्नी का कातिल फिर बना दरिंदा, महिला को मारकर जलाया, पढ़िए खौफनाक स्टोरी फोन पर बार-बार करती थी प्रपोज, इससे परेशान था युवक, मर्डर कर आराम से सो रहा था सड़क पर भिड़ी युवतियां, एक दूसरे को बाल खींच-खींचकर मारा, देखिए ये VIRAL VIDEO आज सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त, जानिए आपके शहर का भाव ? अगले हफ्ते होने वाली 4 आईपीओ की एंट्री, जान लीजिए इनवेस्टमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी एजुकेशन लोन सेक्टर को तगड़ा झटका, 30-50 फीसदी तक की गिरावट, जानिए क्या है वजह ? शेयर बाजार में रविवार को F&O और कमोडिटी में ट्रेडिंग, जानिए टाइमिंग और संडे को खुलने की वजह ? हर बिजनेस से मजबूत ग्रोथ, जियो बना सबसे बड़ा सहारा विजय केडिया की एंट्री, बल्क डील्स से इन शेयरों में हलचल लहू से सना चेहरा, टूटी नाक, आंखों में खून का थक्का, हिरोस पर बरसे लात-घूंसे-मुक्के, पढ़िए हॉस्टल की सीक्रेट फाइल

समुद्र किनारे त्योहार मना रहे यहूदियों पर फायरिंग : Australia Bondi Beach में Firing, 12 लोगों को 50 गोलियां मारी, बीच किनारे बिखरी लाशें

Australia Bondi Beach Firing Video Update | Sydney Mass Shooting Photos: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बॉन्डी बीच पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हनुक्का का त्योहार मना रहे यहूदी समुदाय पर अचानक फायरिंग शुरू हो गई। रविवार दोपहर समुद्र किनारे जमा लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले गोलियों की आवाजों ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हमले में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं (Mass Shooting)।

Australia Bondi Beach Firing Video Update | Sydney Mass Shooting Photos: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नॉर्थ बॉन्डी बीच पर लोग रेत पर बैठे गाने-बजाने और त्योहार की तैयारियों में लगे थे। तभी अचानक गोलियों की आवाज आई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ दिखता है कि कैसे समुद्र तट कुछ ही पलों में भगदड़ और चीख-पुकार में बदल गया (Viral Video)।

Australia Bondi Beach Firing Video Update | Sydney Mass Shooting Photos: एक अन्य वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक सड़क पर खड़े होकर राइफल जैसे हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग करते नजर आए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को मौके पर ही गोली मार दी, जबकि दूसरे को जिंदा पकड़ लिया गया। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है (Police Action)।

Australia Bondi Beach Firing Video Update | Sydney Mass Shooting Photos: न्यू साउथ वेल्स एंबुलेंस ने रात करीब 8:40 बजे जानकारी दी कि सिडनी के अलग-अलग अस्पतालों में 16 घायलों को भर्ती कराया गया है। कई लोगों का इलाज अब भी मौके पर ही चल रहा है।

Australia Bondi Beach Firing Video Update | Sydney Mass Shooting Photos: घायलों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसके हाथ में गोली लगी है। एक 62 साल की महिला के पैर में गंभीर चोट आई है, वहीं एक व्यक्ति के सिर को गोली छूकर निकल गई (Injured Victims)।

Australia Bondi Beach Firing Video Update | Sydney Mass Shooting Photos: इस हमले के बाद एहतियातन मेलबर्न में होने वाला हनुक्का फेस्टिवल रद्द कर दिया गया। यह जानकारी यहूदी समुदाय से जुड़े एक वकालती संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। संगठन ने कहा कि मौजूदा हालात में किसी भी तरह का सार्वजनिक आयोजन सुरक्षित नहीं है (Festival Cancelled)।

Australia Bondi Beach Firing Video Update | Sydney Mass Shooting Photos: सिडनी में बढ़ते खतरे को देखते हुए यहूदी बोर्ड ऑफ डेप्युटीज ने समुदाय के लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। बोर्ड ने अगले आदेश तक सभी कार्यक्रमों और सामुदायिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है। बयान में कहा गया है कि लोग सुरक्षित जगहों पर रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें (Security Alert)।

Australia Bondi Beach Firing Video Update | Sydney Mass Shooting Photos: इस बीच एक आम नागरिक की बहादुरी भी सामने आई है। गोलीबारी के दौरान एक शख्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर हथियारबंद हमलावर को दबोच लिया।

वीडियो में दिखता है कि सफेद शर्ट और काली पैंट पहना यह व्यक्ति कारों की आड़ लेकर धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और सही मौका देखकर हमलावर पर झपट्टा मारकर उसकी राइफल छीन लेता है। उसकी इस हिम्मत से कई लोगों की जान बच गई (Brave Citizen)।

बताया जा रहा है कि यह घटना ऑस्ट्रेलिया में पिछले करीब 30 सालों की सबसे बड़ी गोलीबारी में से एक है। इससे पहले 1996 में पोर्ट आर्थर में हुई घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था, जिसके बाद सख्त गन कंट्रोल कानून लागू किए गए थे (Gun Control Law)।

Australia Bondi Beach Firing Video Update | Sydney Mass Shooting Photos: प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बॉन्डी बीच के हालात बेहद भयावह हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस और इमरजेंसी टीमें पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं। पीएम ने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन की सलाह का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन