Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: Opposition Unity: अडानी मुद्दे पर क्या विपक्षी एकजुटता की हवा निकल गई है? जानिए इस सवाल की वजह

News Desk / Thu, Mar 23, 2023


नई दिल्ली। क्या संसद में अडानी मसले पर विपक्षी एकता की हवा निकल रही है? ये सवाल इसलिए कि आज संसद भवन में अडानी मामले में रणनीति बनाने के लिए विपक्ष की बैठक बुलाई गई थी। न्यूज चैनल आजतक के मुताबिक इस बैठक में सिर्फ 14 विपक्षी दलों के प्रतिनिधि ही शामिल हुए। जबकि, बीते दिनों विपक्ष की इसी मुद्दे पर हुई बैठक में 16 विपक्षी दलों के प्रतिनिधि इकट्ठा हुए थे। अडानी मामले में सबसे मुखर कांग्रेस है। कांग्रेस के अलावा एनसीपी, आम आदमी पार्टी (आप), वामदल वगैरा मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर जेपीसी बनाने की मांग कर रहे हैं। जबकि, ममता बनर्जी की टीएमसी समेत कई और विपक्षी दल इन बैठकों से अलग रहे हैं।

उधर, विपक्षी दलों की अडानी मुद्दा उठाकर मोदी सरकार को घेरने की रणनीति के बीच केंद्र सरकार ने संसद से बजट को पास कराने का फैसला कर लिया है। बीजेपी की तरफ से आज लोकसभा में अपने सांसदों को मौजूद रहने का व्हिप जारी किया गया है। बजट को सिर्फ लोकसभा से ही पास कराना जरूरी होता है। लोकसभा में खुद बीजेपी के पास 303 सांसद हैं। संसद के बजट सत्र का दूसरा दौर शुरू होने के बाद से हर रोज अडानी के मसले पर विपक्ष हंगामा कर रहा है। इस वजह से संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ रही है।

PARLIAMENT 43

संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण 6 अप्रैल तक चलना है। मोदी सरकार का इरादा इस दौरान कई बिल भी पास कराने का था, लेकिन विपक्ष के हंगामे की वजह से बजट पास कराना भी मुश्किल हो गया। अब चर्चा इसकी भी है कि बजट पास कराने के बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए खत्म की जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो अडानी मसले पर जेपीसी की मांग कर रही कांग्रेस और विपक्ष को कुछ भी हासिल नहीं होगा। इसके बाद संसद का अगला सत्र मॉनसून के दौरान होगा।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन