Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: Punjab: गोइंदवाल जेल में गैंगवार, जश्न मनाते दिखे लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर, सवालों के घेरे में जेल प्रशासन

News Desk / Sun, Mar 5, 2023


नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से गैंगवार के कई मामले में सामने आ रहे हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी गैंगवार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गैंगवार की घटना साफ परिलक्षित हो रही है। इस वीडियो को पंजाब की जेल में बंद कुछ गैंगस्टर ने जारी किया है। वीडियो वायरल होने के बाद हाहाकार मच चुका है। दरअसल, वीडियो में नजर आ रहे गैंगस्टरों ने गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह मोहना की हत्या की जिम्मेदारी ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में गैंगस्टर सचिन भिवानी, रजिंदर जौकर, अंकित सिरसा, अरशद खान और कशिश नजर आ रहे हैं। वीडियो में देख रहे शख्स लॉरेंस गैंग के गुर्गे बताए जा रहे हैं। बता दें कि वीडियो में गैंगस्टर यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “ये भगवानपुरिया को अपना बाप मानते थे, देखो..देखो तूफान, मोहना।” वीडियो में गैंगस्टर सचिन भिवानी भी कह रहा है, ”ये जग्गू के बंदे थे, ठीक है..उन्होंने जग्गू गैंग को बदमाशी दिखा दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दो-तीन दिन पहले गैंगवारों के बीच झड़प हुई थी। इस घटना को कथित तौर पर आपसी रंजिश की वजह से अंजाम दिया गया है। बता दें कि जग्गू गैंग ने लोहे की पत्तियां लेकर लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों पर हमला किया, तो लॉरेंस गैंग ने उनसे लोहे की पत्तियां छीन कर उनके सिर पर ही कई वार किए जिससे 2 की मौत हो गई। उधर, इस घटना के बाद जेल अधिकारी सवालों के घेरे में आ चुके हैं। इस घटना के बाद कैदियों को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है।

ध्यान रहे कि इससे पहले बीते रविवार को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में बंद आरोपियों के बीच भी खूनी झड़प हुई थी। वहीं, अब इस घटना के बाद जेल अधिकारियों के बीच सनसनी मच गई है। अब ऐसे में आगामी दिनों में इस पूरे मामले में क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन