Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: UP: यूपी में माफिया को मिट्टी में मिलाने का काम जारी, योगी सरकार के बुलडोजर ने मुख्तार अंसारी के गुर्गे का घर ध्वस्त किया

News Desk / Sun, Mar 5, 2023


नई दिल्ली। सीएम योगी का बुलडोजर उन सभी आरोपियों और माफियाओं के खिलाफ लगातार चल रहा है, जो कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाना अपना शगल समझते हैं। योगी सरकार ने ऐसे सभी लोगों को कड़ा सबक सिखाने का मन बना लिया है। पिछले कुछ दिनों से माफियाओं के खिलाफ योगी का बुलडोजर गरज रहा है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद शुरू शुरू हुआ सीएम योगी का बुलडोजर अभियान थमने का नाम नहीं ले रहा है। उधर, अब खबर है कि गाजीपुर स्थित फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पूर्व हिस्ट्रीशीटर रहे कमलेश सिंह के मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया है। आरोप है कि यह मकान अवैध तरीके से बनाया गया था। मकान को बनवाने के लिए अवैध तरीके से नक्शा पास किया गया था। दरअसल, विधिवत रूप से इस नक्शे की मंजूरी नहीं ली गई थी।

बता दें कि गत मई 2022 को इस मकान को ध्वस्त करने का आदेश योगी सरकार की ओर से दिया गया था। जिसके बाद आज जिलाधिकारी के निर्देश पर मकान को खाली करवा दिया गया था। वहीं, आज रविवार को एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मकान को ढहा दिया गया था। आज सुबह से कमलेश सिंह के मकान और दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है। प्रशासन के मुताबिक, मकान को अवैध तरीके से बनाया था। जिसके बाद इसे ध्वस्त करने का आदेश योगी सरकार की ओर से दिया गया था। जिस पर आज यानी की रविवार को कार्रवाई की गई है।

हालांकि, गत वर्ष मई माह में ही दिवंगत कमलेश सिंह के मकान और दुकान को ध्वस्त करने का आदेश दे दिया गया था, लेकिन इस मकान में वाणिज्य का कार्यालय चल रहा था, जिसकी वजह से ध्वस्त करने की कार्रवाई नहीं की गई थी। बहरहाल, इस पूरे मसले को लेकर प्रदेश की राजनीति में बवाल का सिलसिला जारी है, लेकिन आगामी दिनों में यह बवाल क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन