Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: Influenza Spread : क्या है भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना जैसे लक्षणों वाला बुखार? केंद्र ने एडवाइजरी जारी करते हुए ये बताया

News Desk / Sat, Mar 4, 2023


नई दिल्ली। साल 2020 में भारत सहित दुनियाभर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने हड़कंप मचाया। अभी हम इस महामारी के कहर से उबर नहीं नहीं पाए थे कि एक बार फिर कोविड जैसे लक्षणों वाला बुखार (इन्फ्लूएंजा) पूरे भारत में तेजी से बढ़ रहा है। कई लोगों में इसको लेकर चिंता बढ़ गई है। पिछले दो महीनों में भारत के कई हिस्सों में बुखार और खांसी के ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं जो लंबे समय ठीक नहीं हो रहे हैं। कोविड महामारी के दो साल बीतने के बाद, इस नई बीमारी ने आम जनता के बीच एक डर का माहौल खड़ा कर दिया है।

आपको बता दें कि इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने लोगों को सतर्क किया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के विशेषज्ञों ने कहा है कि भारत में पिछले दो-तीन महीने से लगातार खांसी और किसी-किसी मामले में बुखार के साथ खांसी होने का कारण ‘इन्फ्लुएंजा ए’ का सब-वेरिएंट ‘एच3एन2’ है। आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने कहा कि पिछले दो-तीन महीने से व्यापक रूप से व्याप्त एच3एन2 अन्य सब-वेरिएंट की तुलना में रोगी के अस्पताल में भर्ती होने का बड़ा कारण है। आईसीएमआर ‘वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरीज नेटवर्क’ के माध्यम से श्वसन वायरस के कारण होने वाली बीमारियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। उन्होंने वायरस से लोगों को बचाने के लिए एक सूची जारी की है, जिसमें बताया गया है कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या बिल्कुल नहीं करना है।

गौरतलब है कि ICMR की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि नए बुखार के लक्षण खाँसी हैं- जी मिचलाना उल्टी करना गला खराब होना शरीर में दर्द दस्त अगर आपको ऊपर दिए गए कोई लक्षण हैं तो क्या करें और क्या न करें, अपने हाथों को पानी और साबुन से धोएं नियमित रूप से धोएं। फेस मास्क पहनें और भीड़ भरी जगहों में जाने से बचें। अपनी नाक और मुंह को छूने से बचें। खांसी और छींकते समय अपनी नाक और मुंह को ठीक से कवर करें। हाइड्रेटेड रहें और बहुत सारे तरल पदार्थों का सेवन करें। बुखार और सिर दर्द के मामले में, पेरासिटामोल लें। हाथ मिलाने से बचें। सार्वजनिक जगहों पर न थूकें। खुद से दवाई न लें- एंटीबायोटिक दवाओं और अन्य दवाओं को केवल एक डॉक्टर से परामर्श करने के बाद लिया जाना चाहिए। दूसरों के करीब बैठकर न खाएं। दूसरी ओर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (एमआईए) ने देश भर में खांसी, जुकाम और जी मिचलाने के बढ़ते मामलों के बीच एंटीबायोटिक दवाओं के अत्यधिक उपयोग को लेकर चेताया है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन