Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: Antony Blinken : मसाला चाय, ऑटो में सवारी, दिल्ली में अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिखाया अनोखा अंदाज

News Desk / Sat, Mar 4, 2023


नई दिल्ली। इन दिनों G20 समिट के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत दौरे पर हैं। हालांकि, भारत दौरे पर उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ऑटो की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही ब्लिंकन ने मसाला चाय भी टेस्ट की। अमेरिकी विदेश मंत्री ने अपनी फोटो को ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने मुंबई और हैदराबाद सहित कई राज्यों के अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों के कर्मचारियों का अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ने ट्वीट कर लिखा कि मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद के अपने कर्मचारियों से मिलकर खुशी हुई। मैं उनकी कड़ी मेहनत और जनता के संबंधों को मजबूत करने और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

आपको बता दें कि उन्होंने G20 समिट के लिए दिल्ली आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक से हटके मुलाकात की थी। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा था कि उन्होंने रूसी विदेश मंत्री लावरोव को युद्ध को समाप्त करने और अर्थपूर्ण कूटनीति में संलग्न होने के लिए कहा, जो एक न्यायसंगत और स्थायी शांति का माहौल बनाया जा सके।

गौरतलब है कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपनी भारत यात्रा के दौरान ‘रायसीना वार्ता’ में भाग लेने के अलावा जी-20 समूह के विदेश मंत्रियों और क्वाड की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया, साथ ही उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष विदेश मंत्री एस. जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता भी की। भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी-20 समूह की अध्यक्षता संभाली है। शीर्ष अमेरिकी राजनयिक एक मार्च से तीन मार्च तक नयी दिल्ली की तीन-दिवसीय आधिकारिक यात्रा आए हुए हैं।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन