Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: RJD MLA Slams Nitish: नीतीश कुमार के खिलाफ फिर उठी सहयोगी आरजेडी में आवाज, विधायक सुधाकर सिंह बोले- इनका एजेंडा सिर्फ सत्ता है

News Desk / Mon, Feb 27, 2023


पटना। आरजेडी के साथ बिहार में सरकार चला रहे सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ सहयोगी दल के विधायक ही लगातार निशाना साध रहे हैं। आरजेडी के विधायक और नीतीश सरकार में कृषि मंत्री रहे सुधाकर सिंह ने फिर एक बार नीतीश पर निशाना साधते हुए उनपर कुर्सी के मोह का आरोप लगाया है। सुधाकर सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश के नेतृत्व में बिहार का कामकाज ठीक नहीं चल रहा। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 6 महीने से ये कह रहा हूं। सुधाकर ने कहा कि बिहार में कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में बिल्कुल काम नहीं हो रहा है। न तो नीतीश मंडी कानून के पक्ष में हैं। न खेतों में पानी पहुंचा रहे हैं। न शिक्षा को ठीक कर रहे हैं। उनका एजेंडा सिर्फ कुर्सी पर बने रहना है। खास बात ये है कि सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह बिहार आरजेडी के अध्यक्ष हैं।

sudhakar singh rjd

आरजेडी के नेता और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह।

सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर मोदीफाइड होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेहतर है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। आरजेडी विधायक ने कहा कि 2005 की जीडीपी में बिहार राष्ट्रीय औसत में 3.5 फीसदी था। अब 3.4 फीसदी हो गया है। सुधाकर के मुताबिक नीतीश के नेतृत्व में बिहार पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बदल देना चाहिए। सुधाकर ने कहा कि तेजस्वी यादव हमारे नेता हैं और मुख्यमंत्री के तौर पर उनमें भविष्य है। उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि नीतीश की जेडीयू सत्ता भोगने वालों का झुंड है। वो वैचारिक आधार की पार्टी नहीं है। सुधाकर इससे पहले भी कई बार नीतीश पर निशाना साध चुके हैं।

nitish kumar

बता दें कि आरजेडी के ही नेता और लालू-तेजस्वी के खास शिवानंद तिवारी भी नीतीश पर कई बार हमले कर चुके हैं। शिवानंद ने तो एक बार ये भी कहा था कि नीतीश को आश्रम चले जाना चाहिए। नीतीश हालांकि न तो शिवानंद और न ही सुधाकर सिंह के बयानों पर अब तक कुछ बोले हैं, लेकिन सहयोगी दलों के नेताओं के कटु वचन इन कयासों को बल देते रहते हैं कि गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन