Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: Uproar In MCD: आप की विधायक आतिशी के इशारे पर हुई एमसीडी में मारपीट? Video जारी कर बीजेपी ने लगाया आरोप

News Desk / Fri, Feb 24, 2023


नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में शुक्रवार को स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान शर्मनाक नजारे दिखे। सदन के भीतर आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी के पार्षदों के बीच जमकर मारपीट हुई। कई पार्षद घायल हुए। एक पार्षद बेहोश हो गया। महिला पार्षदों के बाल खींचे गए। इस मामले में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मेयर शैली ओबरॉय ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनपर भी हमला किया गया। वहीं, बीजेपी ने एक वीडियो जारी कर आप की विधायक आतिशी पर गंभीर आरोप लगाया है। बीजेपी का आरोप है कि आतिशी ने ही एमसीडी सदन ने आप के पार्षदों को मारपीट के लिए उकसाया।

atishi marlena

बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा और अन्य ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें दिख रहा है कि आतिशी एक महिला पार्षद के कान में कुछ कह रही हैं। कुछ अन्य पार्षदों से भी वो सदन में बात करती हैं। इसके बाद ही महिला पार्षद वहां खड़े कुछ अन्य पार्षदों से भिड़ जाती हैं। हाथापाई करने लगती हैं। बीजेपी ने इसी वीडियो को जारी कर आतिशी पर एमसीडी सदन में मारपीट करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस मसले पर खबर लिखे जाने तक आतिशी या आप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। देखिए बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा की तरफ से जारी वो वीडियो, जिसके आधार पर आतिशी हमले के लिए उकसाने के आरोप में घिर रही हैं।

इस बीच, खबर ये भी है कि आप के पार्षदों ने थाने के बाहर धरना दिया। वो हमले के लिए बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बीजेपी की एक महिला पार्षद ने बीते कल ये आरोप लगाया था कि उनपर किसी ने धारदार चीज से एमसीडी सदन में वार किया। उन्होंने अपने हाथ से निकलते खून को भी दिखाया था। फिलहाल की खबर ये है कि स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को अब फिर 27 फरवरी को कराया जाएगा। मेयर शैली ओबरॉय ने शुक्रवार को हुए चुनाव नतीजों को मानने से इनकार कर दिया था।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन