Logo
Breaking News Exclusive
बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश

: Congress: कांग्रेसियों को मिलेगी शराब पीने की छूट! वरिष्ठ नेता के मुताबिक पार्टी इसके लिए करेगी अपने संविधान में संशोधन

News Desk / Fri, Feb 24, 2023


नई दिल्ली। कांग्रेस में नियम है कि इसके सदस्य शराब या कोई अन्य नशीली चीज का सेवन नहीं कर सकते। इस नियम को बदलने की तैयारी है। ये खबर हिंदी अखबार हिंदुस्तान ने दी है। अखबार ने कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से बताया है कि कांग्रेस के लोगों को भी शराब पीने की छूट देने की तैयारी है। इस वरिष्ठ नेता के मुताबिक इसके लिए कांग्रेस के संविधान में संशोधऩ किया जाएगा। कांग्रेस के संविधान के खंड 5 का दायरा बढ़ाने वाली है। वरिष्ठ नेता ने अखबार को बताया कि अभी प्रावधान है कि कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले अल्कोहल वाले ड्रिंक और अन्य नशीली चीजों से दूर रहेंगे।

mallikarjun kharge

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।

वरिष्ठ नेता के मुताबिक कांग्रेस के भीतर काफी लोग इस प्रावधान को हटाने की लगातार मांग कर रहे हैं। इन लोगों की दलील है कि अभी के दौर में ये प्रावधान प्रासंगिक नहीं है। वरिष्ठ नेता ने अखबार को बताया कि अभी तमाम कांग्रेसी अल्कोहल वाले ड्रिंक लेते हैं। ऐसे में इनकी सदस्यता पर सवाल खड़े हो सकते हैं। इसी वजह से कांग्रेस का नेतृत्व पार्टी के संविधान में संशोधन कर अपने सदस्यों को शराब और अन्य अल्कोहल वाले ड्रिंक पीने की छूट देने के बारे में गंभीरता से विचार कर रहा है। इसके अलावा कांग्रेस कुछ और बड़े फैसले भी छत्तीसगढ़ में महाधिवेशन खत्म होने के बाद करने जा रही है।

congress headquarter

वरिष्ठ नेता ने बताया कि सामान्य के साथ ही कांग्रेस में डिजिटल तरीके से भी सदस्य बनाए जाएंगे। सदस्यता लेने के दौरान जो शपथ ली जाती है, उसमें भी बदलाव करने की तैयारी है। इसमें अब खादी पहनने के साथ धर्मनिरपेक्षता की शपथ भी लेनी होगी। संगठन में दलितों और आदिवासियों के लिए 25 फीसदी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए 25 फीसदी और 50 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षण होगा। इस तरह देखा जाए, तो कांग्रेस अपने स्वरूप में नए दौर के मुताबिक बड़े बदलाव करने वाली है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन